फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI files FIR, searches 13 locations over Rs 820 cr IMPS transactions in UCO Bank

CBI: यूको बैंक में इस साल 820 करोड़ का संदिग्ध IMPS लेनदेन, सीबीआई ने 13 स्थानों पर छापेमारी की; FIR दर्ज

Tue, 05 Dec 2023 06:53 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Dec 2023 06:53 PM IST
सार

CBI: सीबीआई ने इस साल नवंबर में यूको बैंक में 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) लेनदेन के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की है और कई शहरों में 13 स्थानों पर छापेमारी की है।

विज्ञापन
CBI files FIR, searches 13 locations over Rs 820 cr IMPS transactions in UCO Bank
CBI - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने इस साल नवंबर में यूको बैंक में 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध आईएमपीएस (तत्काल भुगतान सेवा) लेनदेन के सिलसिले में एक प्राथमिकी दर्ज की है और कई शहरों में 13 स्थानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

दो सहायक इंजीनियरों और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान सोमवार देर रात तक जारी रहा और इसमें कोलकाता व मैंगलोर भी शामिल थे। सीबीआई ने यह कार्रवाई यूको बैंक की शिकायत पर बैंक में काम करने वाले दो सहायक इंजीनियरों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बाद की है। एजेंसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि एजेंसी ने करीब 820 करोड़ रुपये के संदिग्ध आईएमपीएस लेनदेन का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी के दौरान बरामद हुआ ये सामान
उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर सिस्टम, ईमेल अर्काइव और डेबिट/क्रेडिट कार्ड सहित इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए। अधिकारियों ने कहा,'यह आरोप लगाया गया है कि 10 नवंबर 2023 और 13 नवंबर 2023 के बीच सात निजी बैंकों के 14000 खाताधारकों से आईएमपीएस आवक लेनदेन को आईएमपीएस चैनल के माध्यम से यूको बैंक के भीतर 41,000 खाताधारकों को निर्देशित किया गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed