फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI files charge sheet against DHFL ex-CMD Kapil Wadhawan 74 others in Bank Fraud Case

Bank Fraud Case: सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट, DHFL के पूर्व सीएमडी व 74 अन्य को बनाया आरोपी

Sat, 15 Oct 2022 10:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Oct 2022 10:41 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने यहां विशेष सीबीआई अदालत में दायर अपने आरोपपत्र में तत्कालीन निदेशक धीरज वधावन और पूर्व सीईओ हर्षिल मेहता को भी इस बड़े घोटाले में आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
CBI files charge sheet against DHFL ex-CMD Kapil Wadhawan 74 others in Bank Fraud Case
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने 34,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) के पूर्व सीएमडी कपिल वधावन और 74 अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने यहां विशेष सीबीआई अदालत में दायर अपने आरोपपत्र में तत्कालीन निदेशक धीरज वधावन और पूर्व सीईओ हर्षिल मेहता को भी इस बड़े घोटाले में आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एजेंसी ने जून में डीएचएफएल बैंक धोखाधड़ी मामले में 17 बैंकों के एक संघ को कथित तौर पर 34,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के लिए मामला दर्ज किया था। यह देश का सबसे बड़ा बैंकिंग ऋण धोखाधड़ी का मामला है। आरोप पत्र में एजेंसी ने 18 व्यक्तियों और 57 कंपनियों को सूचीबद्ध किया है, जिनके माध्यम से धन का लेन-देन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोप पत्र में एक अधिवक्ता अजय वजीरानी, व्यवसायी अजय नवंदर, कई चार्टर्ड अकाउंटेंट, डीएचएफएल के पूर्व अधिकारियों और अन्य संबंधित कंपनियों को नामजद किया गया है। सीबीआई ने 17 बैंकों के समूह का नेतृत्व करने वाले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शिकायत पर वधावन और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 2010 और 2018 के बीच डीएचएफएल को 42,871 करोड़ रुपये की ऋण सुविधाएं दी गई थीं।


चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि कपिल और धीरज वधावन ने दूसरों के साथ आपराधिक साजिश में तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया। तथ्यों को छुपाया गया और धोखाधड़ी की गई। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने सार्वजनिक धन का का गलत इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed