फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI arrests WAPCOS former CMD Rajinder Gupta, son in disproportionate asset case

CBI: वाप्कोस के पूर्व सीएमडी राजिंदर कुमार गुप्ता व उनके बेटे गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में एक्शन

Wed, 03 May 2023 07:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 May 2023 07:32 PM IST
सार

Central Bureau of Investigation: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में वाप्कोस (WAPCOS) के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके बेटे गौरव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
CBI arrests WAPCOS former CMD Rajinder Gupta, son in disproportionate asset case
सीबीआई की छापेमारी में बरामद नकद - फोटो : Social Media

विस्तार

विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में वाप्कोस (WAPCOS) के पूर्व चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके बेटे गौरव को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने आरोपियों के दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़, सोनीपत और गाजियाबाद में 19 स्थानों पर छापे मारे और उनके परिसरों से 38 करोड़ रुपये से अधिक नकद बरामद किए।

एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2019 तक पद पर थे राजिंदर कुमार गुप्ता

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, "जल शक्ति मंत्रालय के तहत भारत सरकार के उपक्रम वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (वाप्कोस) के पूर्व सीएमडी और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ इस आरोप में मामला दर्ज किया गया है कि उन्होने एक अप्रैल 2011 से 31 मार्च 2019 तक अपने कार्यकाल के दौरान आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की थी।"

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकद जब्त किया गया

इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली, चंडीगढ़, पंचकुला, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद समेत 19 जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान सीबीआई ने जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (वैपकोस) के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजिंदर कुमार गुप्ता के ठिकानों से 38 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पूर्व गुप्ता के खिलाफ दर्ज किया गया था आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला

छापेमारी के बाद सीबीआई के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था राजिंदर कुमार गुप्ता पर हाल ही में आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया था। राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीमों ने उनके ठिकानों की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान संपत्तियों और अन्य कीमती सामानों से संबंधित दस्तावेजों के अलावा करीब 38 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed