फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CBI arrests principal commissioner of Income Tax in Rs 10 lakh bribery case

CBI: 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में प्रधान आयकर आयुक्त गिरफ्तार, सीबीआई ने की कर्रवाई

Tue, 27 Aug 2024 08:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 27 Aug 2024 08:43 PM IST
सार

CBI Action: सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार को चार निजी व्यक्तियों - गुरपाल सिंह, राजीव कुमार, अशोक चौरसिया और प्रणय के साथ 10 लाख रुपये की कथित अवैध रिश्वत के आदान-प्रदान के दौरान गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
CBI arrests principal commissioner of Income Tax in Rs 10 lakh bribery case
सीबीआई की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने मंगलवार को आयकर (पटना और धनबाद) विभाग के प्रधान आयुक्त और चार अन्य को विभिन्न कर निर्धारणकर्ताओं से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार को चार निजी व्यक्तियों - गुरपाल सिंह, राजीव कुमार, अशोक चौरसिया और प्रणय के साथ 10 लाख रुपये की कथित अवैध रिश्वत के आदान-प्रदान के दौरान गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीबीआई ने कुमार के खिलाफ एक शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि वह अपने अधिकार क्षेत्र के तहत अपने पद का दुरुपयोग करके विभिन्न निर्धारणकर्ताओं को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए कथित रूप से रिश्वत मांग रहे थे और स्वीकार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "यह भी आरोप लगाया गया था कि कई ऐसे लोग थे जो प्रधान आयकर आयुक्त (पटना और धनबाद) की ओर से काम कर रहे थे।"  अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने गिरफ्तारी के बाद पटना, धनबाद और नोएडा में करीब 21 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज और सामान बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed