{"_id":"62fe3a0b99716241d12c79eb","slug":"cbi-action-in-case-of-missing-of-11-crore-coins-from-sbi-cbi-raids-at-25-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI: एसबीआई से 11 करोड़ के सिक्के गायब होने के मामले में कार्रवाई, सीबीआई ने 25 जगहों पर मारे छापे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
CBI: एसबीआई से 11 करोड़ के सिक्के गायब होने के मामले में कार्रवाई, सीबीआई ने 25 जगहों पर मारे छापे
Thu, 18 Aug 2022 06:59 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 18 Aug 2022 06:59 PM IST
सार
CBI: सीबीआई ने राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन करते हुए 13 अप्रैल 2022 को मामला दर्ज किया था और पुलिस स्टेशन टोडाभीम, करौली (राजस्थान) में पहले दर्ज की गई जांच को अपने हाथ में ले लिया था।
विज्ञापन
सीबीआई की छापेमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट बैंक से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब होने के मामले में सीबीआई ने देश में 25 स्थानों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने आज दिल्ली, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में लगभग 15 तत्कालीन बैंक अधिकारियों और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें कि एसबीआई के मेहंदीपुर बालाजी में 11 करोड़ रुपये के सिक्कों की धोखाधड़ी के मामले में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में सीबीआई ने राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन करते हुए 13 अप्रैल 2022 को मामला दर्ज किया था और पुलिस स्टेशन टोडाभीम, करौली (राजस्थान) में पहले दर्ज की गई जांच को अपने हाथ में ले लिया था। तलाशी के दौरान बरामद आपत्तिजनक दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
यह मामला तब सामने आया जब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की उपरोक्त शाखा ने अगस्त 2021 में अपने कैश रिजर्व में गड़बड़ी का संकेत देने वाली प्रारंभिक जांच के बाद पैसे की गिनती करने का फैसला किया। सिक्कों की गिनती के लिए एक निजी कंपनी को आउटसोर्स किया गया था। जिसने गिनती के बाद बताया था कि शाखा से 11 करोड़ रुपये से अधिक के सिक्के गायब हैं। इसके बाद एसीबी जयपुर ने अगस्त 2021 में 11 करोड़ रुपये के सिक्कों की कथित धोखाधड़ी मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
गिनती के दौरान लगभग 3,000 सिक्कों के थैलों में महज 2 करोड़ रुपये ही निकले थे, जिन्हें आरबीआई की सिक्का धारण शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया था।