फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cbdt raids lalit hotel group, found more than one thousand crore rupees undisclosed property

ललित होटल समूह पर आयकर का छापा, 1000 करोड़ की अघोषित संपत्ति का खुलासा

Fri, 24 Jan 2020 09:11 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 24 Jan 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
cbdt raids lalit hotel group, found more than one thousand crore rupees undisclosed property

देश-विदेश में ललित होटल का संचालन करने वाले भारत होटल्स समूह पर आयकर विभाग के छापे में विदेशों में एक हजार करोड़ की अघोषित संपत्ति और काले धन का पता चला है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को बताया, आयकर विभाग की जांच में 35 करोड़ रुपये की कर चोरी के अलावा 1000 करोड़ से ज्यादा की अघोषित संपत्ति का खुलासा हुआ। विदेशी संपत्ति में ब्रिटेन में एक होटल में निवेश, ब्रिटेन और यूएई में अचल संपत्तियां और विदेशी बैंकों में जमा राशि है।

विज्ञापन

पकड़ी इतनी अघोषित संपत्ति

सीबीडीटी के अनुसार, समूह पर काफी दिनों से आयकर विभाग की नजर थी। 19 जनवरी को भारत होटल्स की सीएमडी ज्योत्सना सूरी व अन्य और  समूह के दिल्ली और इससे बाहर 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 24.94 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई, जिसमें 71.5 लाख रुपये नकद, 23 करोड़ के जेवरात और 1.2 करोड़ की कीमती घड़ियां शामिल हैं। 

विज्ञापन


जांच में पता चला कि समूह ने टैक्स हेवन देशों में ट्रस्ट बनाकर बड़ी मात्रा में कालाधन खपाया। समूह ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति विदेशों में अर्जित की, लेकिन आयकर रिटर्न में इसकी जानकारी नहीं दी। समूह का ललित होटल्स के नाम से देश-विदेश में दर्जन भर से ज्यादा लग्जरी होटल हैं। ज्योत्सना 1989 में भारत होटल्स समूह से जुड़ी थीं और 2006 में पति और मशहूर होटल व्यवसायी ललित सूरी की मौत के बाद चेयरपर्सन व प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed