{"_id":"613327c0248f756b17161be1","slug":"cbdt-issue-income-tax-refund-of-67401-crore-rupees-in-current-financial-year-till-30-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: 23 लाख करदाताओं को फायदा, अप्रैल से अगस्त तक आयकर विभाग ने लौटाए 67401 करोड़ रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
खुशखबर: 23 लाख करदाताओं को फायदा, अप्रैल से अगस्त तक आयकर विभाग ने लौटाए 67401 करोड़ रुपये
Sat, 04 Sep 2021 01:31 PM IST
डिंपल अलावाधी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:31 PM IST
सार
चालू वित्त वर्ष में 30 अगस्त तक आयकर विभाग ने करदाताओं को 67,401 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। संकट के समय करदाताओं के लिए यह बहुत राहत की बात है।
विज्ञापन
टैक्स
- फोटो : pixabay
विस्तार
आयकर विभाग ने एक अप्रैल 2021 से 30 अगस्त 2021 तक 23.99 लाख से ज्यादा करदाताओं को 67,401 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया है। 22,61,918 मामलों में 16,373 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत आयकर रिफंड जारी किया गया। वहीं 1,37,327 मामलों में 51,029 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट कर रिफंड जारी किया गया है।
विज्ञापन
संकट के समय में तेज है रिफंड वापसी की प्रक्रिया
कोरोना वायरस महामारी के समय करदाताओं के लिए यह बहुत राहत की बात है। मालूम हो कि आयकर विभाग ने कहा था कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आत्मनिर्भर भारत योजना की घोषणा किए जाने के बाद से रिफंड वापसी की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
CBDT issues refunds of over Rs. 67,401 cr to more than 23.99 lakh taxpayers between 1st April 2021 to 30th Aug 2021. Income tax refunds of Rs 16,373 cr have been issued in 22,61,918 cases & corporate tax refunds of Rs 51,029 cr have been issued in 1,37,327 cases: Income Tax Dept
— ANI (@ANI) September 4, 2021
विज्ञापन
करदाता अपने आयकर रिफंड की मौजूदा स्थिति जानने के लिए आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल अथवा एनएसडीएल की वेबसाइट पर जा सकते हैं। हालांकि, रिफंड के लिए आपका खाता पैन से जुड़ा होना जरूरी है। आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि एक मार्च 2019 से केवल ई-रिफंड ही जारी किया जाएगा। यह केवल उसी बैंक खाते में जमा होगा जो पैन कार्ड से लिंक है और जिसका विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर पूर्व सत्यापन हो चुका है।
सात जून को हो हुई थी नए आयकर पोर्टल की शुरुआत
मालूम हो कि गत सात जून को काफी जोरशोर से नए आयकर पोर्टल www.incometax.gov.in की शुरुआत की गई थी। शुरुआत से ही पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इसी के चलते वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंफोसिस के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इंफोसिस ने ही इस नई वेबसाइट को तैयार किया है। इंफोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा था कि, 'हम नए पोर्टल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम बहुत तेजी से काम कर रहे हैं। बड़ी संख्या में आईटीआर भी दाखिल किए गए हैं।'