फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   CAT : Confederation of All India Traders Claims 32 lakh marriages in 40 days, make 3.75 lakh crores business

CAT : कैट का दावा- 40 दिन में देश में होंगी 32 लाख शादियां, 3.75 लाख करोड़ का होगा कारोबार

Tue, 08 Nov 2022 06:24 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 08 Nov 2022 06:24 AM IST
सार

CAT : शादियों के सीजन में सोने और उससे बने आभूषणों की मांग बढ़ सकती है। इससे कीमतों में भी तेजी आएगी। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया का कहना है कि 2020 शादियों के लिए अच्छा सीजन नहीं रहा था। लेकिन, 2021 की तरह यह साल भी अच्छा रहने वाला है।

विज्ञापन
CAT : Confederation of All India Traders Claims 32 lakh marriages in 40 days, make 3.75 lakh crores business
शादी - फोटो : Social Media

विस्तार

देशभर में 40 दिन में करीब 32 लाख शादियां होने की उम्मीद है। इससे 3.75 लाख करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। शादियों के सीजन का पहला चरण देवउठनी एकादशी यानी 4 नवंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलेगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल की समान अवधि में देशभर में करीब 25 लाख शादियां हुई थीं। 

विज्ञापन


इससे 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ था। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि लोगों के खर्च करने की धारणा से दिवाली पर देशभर में रिकॉर्ड कारोबार हुआ था। इसी तरह, शादियों के सीजन में बेहतर कारोबार की संभावनाओं को देखते हुए देशभर के व्यापारियों ने व्यापक रूप से तैयारियां की हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक शादी में होने वाले कुल खर्च का करीब 20 फीसदी हिस्सा वर और वधू पर होता है। 80 फीसदी रकम शादी को संपन्न कराने वाली एजेंसियों को जाता है। इसलिए शादियां एक बड़े कारोबार का रूप ले चुकी हैं। शादियों का दूसरा चरण 14 जनवरी से शुरू होकर जुलाई, 2023 तक चलेगा। कैट की यह रिपोर्ट 35 शहरों के 4,302 कारोबारियों और सेवाप्रदाताओं की राय पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में 3.50 लाख से ज्यादा शादियां
पहले चरण में दिल्ली में 3.50 लाख से ज्यादा शादियां होंगी। इन पर करीब 75,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

इवेंट मैनेजमेंट एजेंसियों के लिए कमाई का मौका
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने बताया कि शादियों का सीजन इवेंट मैनेजमेंट एजेंसियों के लिए कमाई का बड़ा मौका होता है। इस दौरान खरीदारी के अलावा विभिन्न प्रकार की सेवाओं की भी मांग बढ़ती है।

हर शादी में इतने होंगे खर्च

संख्या प्रति शादी खर्च
6 लाख 3 लाख रुपये
10 लाख 5 लाख रुपये
10 लाख 10 लाख रुपये
5 लाख 25 लाख रुपये
50,000 50 लाख रुपये
50,000 एक करोड़ से अधिक

 

  • नवंबर में 20, 21, 24, 25, 27, 29 एवं 30 तारीख शादियों के लिए सबसे उपयुक्त दिन हैं। 
  • दिसंबर में 4, 5, 7, 8, 9, 14 तारीख को सबसे अधिक शादियां होने का अनुमान है। 

सोने और आभूषणों की बढ़ सकती है मांग कीमतों में आएगी तेजी
शादियों के सीजन में सोने और उससे बने आभूषणों की मांग बढ़ सकती है। इससे कीमतों में भी तेजी आएगी। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया का कहना है कि 2020 शादियों के लिए अच्छा सीजन नहीं रहा था। लेकिन, 2021 की तरह यह साल भी अच्छा रहने वाला है। धनतरेस और दिवाली पर बिक्री के रुझान को देखें तो 14 दिसंबर तक चलने वाले शादियों की सीजन में सोने की मांग अच्छी रहेगी। इसकी एक वजह यह है कि 2020 के 56,000 के मुकाबले सोना इस समय 51,000 के आसपास चल रहा है। जनवरी-सितंबर के बीच आभूषणों की मांग 380.7 टन रही, जो पिछले साल से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed