फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case registered against Sambhaji Bhide for remarks on Mahatma Gandhi

Maharashtra: बापू पर अभद्र टिप्पणी मामले में संभाजी भिड़े के खिलाफ केस दर्ज, अमरावती पुलिस ने की कार्रवाई

Sat, 29 Jul 2023 04:08 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 29 Jul 2023 04:08 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के अमरावती जिले की राजापेठ पुलिस ने भिड़े के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ने लिए हानिकारक कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case registered against Sambhaji Bhide for remarks on Mahatma Gandhi
संभाजी भिड़े

विस्तार

महाराष्ट्र के अमरावती जिले की पुलिस ने महात्मा गांधी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता संभाजी भिड़े के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने बताया कि राजापेठ पुलिस ने भिड़े के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (धर्म, नस्ल, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना और सद्भाव बिगाड़ने लिए हानिकारक कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया है। कांग्रेस ने श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान संगठन के संस्थापक भिडे पर अमरावती जिले में गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में राष्ट्रपिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विदर्भ के दौरे पर आए भिड़े ने अमरावती के बडनेरा रोड इलाके में भारत मंगल हॉल में एक सभा को संबोधित किया था। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश सचिव नंदकिशोर कुयाते ने भिड़े के खिलाफ राजापेठ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। शुक्रवार को महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता बालासाहेब थोराट ने भिड़े के बयान को शर्मनाक बताते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "संभाजी भिड़े की मानसिकता विकृत है। राष्ट्रपिता के बारे में उनकी टिप्पणियों ने देश को परेशान किया है। वह बार-बार विवादास्पद टिप्पणी करते हैं और यह पता लगाने की जरूरत है कि कौन लोग राजनीतिक हितों के लिए उनका समर्थन कर रहे हैं? हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने दावा किया कि एक मशीनरी प्रगतिशील विचारधारा को खत्म करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोराट के सहयोगी और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने भिड़े की गिरफ्तारी की मांग की। चव्हाण ने विधानसभा में कहा, ''अगर ऐसा व्यक्ति महात्मा गांधी के बारे में मानहानिकारक बयान दे रहा है तो उसे राज्य में (स्वतंत्र रूप से) घूमने का कोई अधिकार नहीं है। इससे पहले भी भिड़े अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए आलोचना का शिकार हो चुके हैं।"


महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने की गिरफ्तारी की मांग
राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने जोर देकर कहा कि दक्षिणपंथी कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अगर संभाजी भिड़े को सलाखों के पीछे नहीं डाला गया तो उनकी पार्टी चार अगस्त को विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के बाद राज्य भर में आंदोलन करेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed