{"_id":"6111e9458ebc3e687305f4cd","slug":"car-sales-up-63-percent-in-july-due-to-easing-of-restrictions-according-to-fada-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाडा की रिपोर्ट: प्रतिबंधों में ढील से जुलाई में कारों की बिक्री 63 प्रतिशत बढ़ी ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
फाडा की रिपोर्ट: प्रतिबंधों में ढील से जुलाई में कारों की बिक्री 63 प्रतिशत बढ़ी
Tue, 10 Aug 2021 08:19 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 10 Aug 2021 08:19 AM IST
सार
- जुलाई में कारों के साथ दोपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों समेत सभी श्रेणी में मजबूत बिक्री देखने को मिली
- विभिन्न श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 34.12 प्रतिशत बढ़कर 15,56,777 पहुंची
विज्ञापन
car sales
- फोटो : social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी की रोकथाम के लिए लागू पाबंदियों में ढील से देशभर में जुलाई में वाहन की खुदरा बिक्री तेजी से बढ़ी। इस दौरान यात्री वाहनों (कार) की बिक्री 62.89 फ़ीसदी बढ़कर 2,61,744 इकाई पहुंच गई। जुलाई 2020 में कुल 1,60,681 यात्री वाहन बिके थे।
विज्ञापन
फाडा की रिपोर्ट, खुदरा बिक्री में मजबूत सुधार सभी श्रेणियों में बढ़ी मांग
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के मुताबिक, जुलाई में कारों के साथ दोपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों समेत सभी श्रेणी में मजबूत बिक्री देखने को मिली। इस दौरान विभिन्न श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 34.12 प्रतिशत बढ़कर 15,56,777 पहुंच गई।
विज्ञापन
फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा, देशभर में लॉकडाउन हटने के साथ जुलाई में वाहनों की खुदरा बिक्री में मजबूत सुधार देखा गया। हालांकि आपूर्ति की दिक्कतों के कारण ग्राहकों को पिछले कुछ महीनों से वाहन डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
दोपहिया में 27.5% तेजी, हीरो मोटोकॉर्प का दबदबा
आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य अवधि में देश में कुल 11,32,6111 दोपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा जुलाई 2020 में भी बिके 8,87,937 दोपहिया वाहनों से 27.55 फीसदी ज्यादा है। कंपनियों के लिहाज से हीरो मोटोकॉर्प ने सबसे ज्यादा 4,01,904 दोपहिया वाहन बेचे।
हालांकि इस दौरान कंपनी की बाजार हिस्सेदारी सालाना आधार पर 5.02 फीसदी घटकर 35.48 फ़ीसदी रह गई। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर 2,27,813 दोपहिया वाहनों की बिक्री के साथ दूसरे, टीवीएस मोटर 1,65,487 इकाइयों के साथ तीसरे, बजाज ऑटो 140507 चौथे और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (47,171) पांचवें स्थान पर रहीं।
वाणिज्यिक वाहनों में 166 फीसदी उछाल
- वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर सर्वाधिक 165.9 प्रतिशत उछाल दर्ज की गई। इस दौरान कुल 52130 वाणिज्यिक वाहन बिके।
- पिछले महीने कुल 82,388 ट्रेक्टर बिके। यह आंकड़ा जुलाई 2020 में बिके 77,257 इकाइयों के मुकाबले 6.64 फीसदी ज्यादा है।