{"_id":"6178a700eb8122647957a86c","slug":"canara-bank-quarter-2-result-net-profit-jumps-three-times-to-rs-1333-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"केनरा बैंक: तीन गुना ज्यादा मुनाफा, सितंबर तिमाही में 1333 करोड़ का लाभ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
केनरा बैंक: तीन गुना ज्यादा मुनाफा, सितंबर तिमाही में 1333 करोड़ का लाभ
Wed, 27 Oct 2021 06:40 AM IST
देव कश्यप
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:40 AM IST
सार
केनरा बैंक का लाभ सितंबर तिमाही में तीन गुना ज्यादा बढ़कर 1,333 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
केनरा बैंक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनपीए में गिरावट व गैर-ब्याज आय में वृद्धि से केनरा बैंक का मुनाफा (टैक्स बाद) सितंबर तिमाही में तीन गुना ज्यादा बढ़कर 1,333 करोड़ रुपये पहुंच गया। केनरा बैंक के एमडी एवं सीईओ एलवी प्रभाकर ने मंगलवार को कहा कि आलोच्य अवधि में गैर-ब्याज आय 38 फीसदी और परिचालन लाभ 22 फीसदी बढ़ा है। इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए 3.42 फीसदी से घटकर 3.21 फीसदी रह गया है। हालांकि, सकल एनपीए बढ़कर 8.42 फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन
एक्सिस बैंक : शुद्ध मुनाफा 86 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 3,133 करोड़ पहुंच गया। इस दौरान कमाई 19,550 करोड़ से बढ़कर 20,134.39 करोड़ रुपये पहुंच गई। आलोच्य तिमाही में निजी क्षेत्र के बैंक का सकल एनपीए 4.18 फीसदी से घटकर 3.53 फीसदी रह गया। हालांकि, शुद्ध एनपीए बढ़कर 1.08 फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक : शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 55 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 250 करोड़ पहुंच गया। 2020-21 की समान तिमाही में यह आंकड़ा 161 करोड़ था। हालांकि, बैंक की कुल आय 6,762.36 करोड़ से घटकर 6,503.39 करोड़ रह गई। शुद्ध एनपीए 5.60 फीसदी से घटकर 4.51 फीसदी रह गया।
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक में सात फीसदी गिरावट
शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में करीब 7 फीसदी घटकर 2,032 करोड़ रुपये रह गया। आलोच्य तिमाही में बैंक का एनपीए 2.55 फीसदी से बढ़कर 3.19 फीसदी पहुंच गया।