फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   California regulators seize First Republic Bank; JP Morgan Chase is taking over all deposits and most assets

First Republic Bank: कैलिफोर्निया के निवेशकों ने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक सीज किया, जानें अब क्या हाेगा

Mon, 01 May 2023 02:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 01 May 2023 02:34 PM IST
विज्ञापन
California regulators seize First Republic Bank; JP Morgan Chase is taking over all deposits and most assets
फर्स्ट रिपब्लिक बैंक - फोटो : Social Media

कैलिफोर्निया नियामक ने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को जब्त कर लिया है। वहीं, जेपी मॉर्गन चेस ने बैंक के सभी जमाओं और अधिकांश संपत्तियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल प्रोटेक्शन एंड इनोवेशन (डीएफपीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने फर्स्ट रिपब्लिक बैंक को बंद कर दिया है और जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी और नेशनल एसोसिएशन को अपनी संपत्ति बेचने के लिए एक सौदे पर सहमति व्यक्त की है। फर्स्ट रिपब्लिक बैंक पिछले दो महीने में विफल होने वाला तीसरा प्रमुख अमेरिकी बैंक है।

विज्ञापन

जेपी मॉर्गन ने रविवार को हुई नीलामी में अंतिम बोली लगाई

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने सप्ताहांत पर बताया कि जेपी मॉर्गन बैंक पीएनसी फाइनेंशियल सर्विसेज ग्रुप और सिटिजंस फाइनेंशियल ग्रुप इंक सहित कई इच्छुक खरीदारों में से एक था, जिन्होंने अमेरिकी नियामकों द्वारा चलाई जा रही नीलामी में रविवार को अंतिम बोली लगाई। कैलिफोर्निया के वित्तीय सुरक्षा और नवाचार विभाग ने एक बयान में कहा कि जेपी मॉर्गन फर्स्ट रिपब्लिक की "सभी जमाओं, सभी गैर-बीमित जमाओं और काफी हद तक सभी परिसंपत्तियों को अपने कब्जे में ले लेगा।"

विज्ञापन

दो महीने से भी कम समय में अमेरिका में डूबने वाला तीसरा बैंक बना फर्स्ट रिपब्लिक

फर्स्ट रिपब्लिक बैंक जिसकी कुल संपत्ति 13 अप्रैल तक 229.1 बिलियन डॉलर थी, सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक की विफलता के बाद दो महीने से भी कम समय में बंद होने वाला तीसरा बैंक है। फेडरल रिजर्व को बाजार को स्थिर करने के लिए आपातकालीन उपायों के साथ बैंक की नीलामी का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। बैंक के सामने ये संकट क्रिप्टो-केंद्रित सिल्वरगेट की समाप्ति की घोषणा के बाद आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed