फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   cable tv networks across country to be switched off on 26 january morning

केबल टीवी पर नहीं देख पाएंगे गणतंत्र दिवस की परेड, ट्राई का फैसला बना वजह

Tue, 22 Jan 2019 07:32 PM IST
अभिषेक त्यागी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक त्यागी Updated Tue, 22 Jan 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
cable tv networks across country to be switched off on 26 january morning

इस बार केबल टीवी पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड को दर्शक नहीं देख पाएंगे। केबल ऑपरेटर्स के एक प्रमुख संगठन ने 26 जनवरी को सुबह के वक्त हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। यह हड़ताल ट्राई द्वारा 1 फरवरी से लागू होने वाले नए नियमों के संबंध में है। 

विज्ञापन

सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा प्रसारण

केबल ऑपरेटर के एक प्रमुख संगठन हिंद केबल ऑपरेटर वेलफेयर फाउंडेशन ने कहा है कि ट्राई के फैसले के विरोध में पूरे देश में 26 जनवरी को सुबह 7 बजे से लेकर के दोपहर 12 बजे तक केबल टीवी का प्रसारण बंद रहेगा।

विज्ञापन


मुरादाबाद में मंगलवार को आयोजित हुई इस बैठक में फैसला लिया गया है, जिसके तहत कहा गया कि ट्राई ने केबल ऑपरेटर्स की कई मांगों को पूरा नहीं किया है। इस बारे में कई बार प्रधानमंत्री कार्यालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय को अवगत कराया गया है, लेकिन फिर भी उन्हें राहत नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं प्रमुख मांगे

हिंद केबल ऑपरेटर वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन की कुछ प्रमुख मांगे हैं, जिनके ऊपर अभी तक सुनवाई नहीं हो पाई है। इन मांगों में 15 परसेंट कैपिग, लोकल केबल ऑपरेटर की शेयरिंग सही नहीं है, कुछ लोकप्रिय चैनलों के रेट आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा नेटवर्क कैपेसिटी फीस, सेट टॉप बॉक्स पोर्टबिलिटी भी प्रमुख मुद्दा है। 

भुखमरी की कगार पर पहुंचेंगे केबल ऑपरेटर्स

स्थानीय केबल ऑपरेटर को रख रखाव के लिए बिजली बिल, इन्वर्टर, मोबाइल, पेट्रोल, एक से दो साथी हेल्पर, स्टेशनरी, लाइन बदलने का खर्च खुद करना पड़ता है। किसी भी मल्टी सिस्टम ऑपरेटर या ब्रॉडकास्टर द्वारा किसी भी प्रकार का कोई योगदान लोकल केबल ऑपरेटर को नहीं किया जाता है।



शेयर कम होने के कारण उस पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा व अपने परिवार का भरण पोषण नही कर पायेगा और न ही अपने कर्मचारियों का खर्च उठा पाएगा। इससे उनका व्यापार पूरी तरीके से समाप्त हो जाएगा और केबल ऑपरेटर भुखमरी की कगार पर आ जाएगा। ऐसी भी संभावना है कहीं कोई ऑपरेटर साथी अपनी जीवन लीला समाप्त न कर ले।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed