{"_id":"5ff44aa946ed287cb0060711","slug":"cabinet-committee-on-parliamentary-affairs-ccpa-recommends-part-1-of-budget-session-from-29-jan-second-part-in-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भागों में हो सकता है बजट सेशन, CCPA ने दिया सुझाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
दो भागों में हो सकता है बजट सेशन, CCPA ने दिया सुझाव
Tue, 05 Jan 2021 04:46 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 05 Jan 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCPA) ने बजट सत्र के भाग एक को 29 जनवरी से 15 फरवरी 2021 और भाग दो को आठ मार्च से लेकर आठ अप्रैल 2021 तक करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि समिति की सिफारिश के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। जबकि 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों ने यह भी कहा कि सत्र आयोजित करने के बारे में अंतिम निर्णय केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिया जाएगा। बता दें कि कोविड-19 के कारण संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं हो सका था।
विज्ञापन