फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Byju's knocks at NCLAT door against NCLT's insolvency order seeks urgent hearing

Byju's: एनसीएलटी के आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी पहुंचा बायजू, बीसीसीआई से विवाद मामला

Thu, 18 Jul 2024 08:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Jul 2024 08:07 PM IST
सार

संकट में फंसे बायजू ने एनसीएलटी के उस हालिया आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) का रुख किया है जिसमें क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई की याचिका को अनुमति दी गई थी। मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि कंपनी इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग कर रही है।

विज्ञापन
Byju's knocks at NCLAT door against NCLT's insolvency order seeks urgent hearing
बायजू - फोटो : X.com: @BYJUS

विस्तार

संकट में फंसे बायजू ने एनसीएलटी के उस हालिया आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) का रुख किया है जिसमें क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई की याचिका को अनुमति दी गई थी। मामले से जुड़े सूत्रों ने कहा कि कंपनी इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग कर रही है। बायजू ने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, बायजू ने गुरुवार को एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ के उस हालिया आदेश को चुनौती देते हुए अपीलीय न्यायाधिकरण, एनसीएलएटी का रुख किया, जिसने एडटेक फर्म के 158.9 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान करने में विफल रहने के बाद मूल कंपनी थिंक एंड लर्न के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने के लिए क्रिकेट बोर्ड की याचिका को स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन


इस मामले में संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल को रिपोर्ट करेंगे। एनसीएलटी ने पंकज श्रीवास्तव को अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया है। बायजू ने पहले भारतीय क्रिकेट टीम को प्रायोजित किया था। इस सप्ताह की शुरुआत में, बायजू ने कहा था कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ "सौहार्दपूर्ण समझौते" तक पहुंचने की उम्मीद कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed