फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   By 2028, 45.72 crore people have employment in country, there will be increase of 3.38 crore compared to 2023

Jobs: 2028 तक देश में 45.72 करोड़ लोगों के पास होगा रोजगार, 2023 की तुलना में 3.38 करोड़ की होगी वृद्धि

Thu, 14 Nov 2024 05:33 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 14 Nov 2024 05:33 AM IST
सार

रोजगार संबंधी रिपोर्ट की माने तो टेक्नोलॉजी के बाद बाद विनिर्माण क्षेत्र में 15 लाख, शिक्षा में 84,000 और स्वास्थ्य सेवा में 80,000 नौकरियां पैदा होंगी। यह नौकरियां अपेक्षित आर्थिक विकास और तकनीकी परिवर्तन से प्रेरित हैं।

विज्ञापन
By 2028, 45.72 crore people have employment in country, there will be increase of 3.38 crore compared to 2023
नौकरियां - फोटो : Freepik

विस्तार


विज्ञापन
देश में 2028 तक रोजगार करने वालों की संख्या बढ़कर 45.72 करोड़ हो जाएगी। 2023 में यह संख्या 42.37 करोड़ थी। सर्विसनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, उभरती हुई तकनीक भारत के प्रमुख विकास क्षेत्रों में प्रतिभा को बदल देगी। इससे 2028 तक टेक्नोलॉजी क्षेत्र में 27.3 लाख नई नौकरियां पैदा होंगी।

क्या कहता है रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, टेक्नोलॉजी के बाद बाद विनिर्माण क्षेत्र में 15 लाख, शिक्षा में 84,000 और स्वास्थ्य सेवा में 80,000 नौकरियां पैदा होंगी। यह नौकरियां अपेक्षित आर्थिक विकास और तकनीकी परिवर्तन से प्रेरित हैं। मांग में यह उछाल खुदरा पेशेवरों को सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डेवलपमेंट और डाटा इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में कौशल बढ़ाने का मूल्यवान अवसर प्रदान करता है। एजेंसी
विज्ञापन


एआई रोजगार सृजन के लिए उत्प्रेरक
सर्विस नाउ के एमडी सुमीत माथुर ने कहा, एआई भारत के विकास इंजनों में रोजगार सृजन के लिए एक प्रमुख उत्प्रेरक होगा, विशेष रूप से उन्नत तकनीकी कौशल की जरूरत वाली भूमिकाओं में। यह रणनीतिक जोर न केवल पेशेवरों के लिए अधिक उच्च मूल्य के अवसर पैदा करेगा बल्कि उन्हें स्थायी डिजिटल करियर बनाने के लिए भी मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed