फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   businessmen seek govt to focus on digital india in Budget

Budget 2017: कारोबारियों की मांग जारी रहे डिजिटल इंडिया पर फोकस 

Tue, 31 Jan 2017 06:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
businessmen seek govt to focus on digital india in Budget
- फोटो : Reuters

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों ने सरकार से बजट में डिजिटल इंडिया को ‘मेक डिजिटल इन इंडिया’ में बदलने की मांग की है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों का कहना है कि बजट में सरकार का फोकस डिजिटल इंडिया पर जारी रहने पर ही आने वाले समय में भारत में मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत मेक डिजिटल इन इंडिया को साकार किया जा सकेगा।

विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के प्रेसिडेंट अनंत महेश्वरी के मुताबिक, सरकार डिजिटल इंडिया को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्घ है और डिजिटल तकनीक इस मामले में लंबे समय में मैन्यूफैक्चरिंग, रिटेल, शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि क्षेत्र पर अपना असर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए यह अवसर है कि भारत में ऐसी तकनीक विकसित की जाए, जो भारत के साथ-साथ अन्य बाजारों के लिए भी उपयोगी हो। माइक्रोसॉफ्ट व इसकी पार्टनर कंपनियां हमेशा डिजिटल बदलाव में अपना सहयोग देती रही हैं।
विज्ञापन


महेश्वरी के मुताबिक, वह उम्मीद करते हैं कि सरकार डिजिटल इंडिया पर अपना फोकस जारी रखेगी। इंटेक्स टेक्नोलॉजीज के सीएफओ राजीव जैन के मुताबिक, सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को साकार करने में मोबाइल हैंडसेट की अहम भूमिका होगी। ऐसे में सरकार को मोबाइल हैंडसेट के निर्माण के मामले में लंबे समय के लिए स्थायी नीति बनाने की आवश्यकता है और बजट में सरकार को इस दिशा में घोषणा करनी चाहिए। बजट में मोबाइल हैंडसेट निर्माण को लेकर अनुसंधान व विकास नीति भी लाई जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed