फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Titan will provide more than three thousand jobs in five years

Business Update: टाइटन पांच साल में देगी तीन हजार से अधिक नौकरियां, आईआईएफएल बनी दूसरी बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी

Wed, 22 Nov 2023 06:36 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 22 Nov 2023 06:36 AM IST
सार

टाइटन कंपनी की प्रमुख (मानव संसाधन-कॉरपोरेट व खुदरा) प्रिया एम पिल्लई ने मंगलवार को कहा, हम अगले पांच साल में एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार बनने के लिए एक रोमांचक यात्रा शुरू कर रहे हैं। इसलिए, अगले पांच साल में 3,000 नए लोगों को जोड़ेंगे।  

विज्ञापन
Business Updates Titan will provide more than three thousand jobs in five years
Titan Company - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाटा समूह की टाइटन कंपनी अगले पांच में 3,000 से अधिक लोगों को नौकरियां देगी। ये भर्तियां इंजीनियरिंग, डिजायन, लग्जरी, डिजिटल, डाटा विश्लेषण, विपणन और बिक्री सहित अन्य क्षेत्रों में होगी।

विज्ञापन


टाइटन कंपनी की प्रमुख (मानव संसाधन-कॉरपोरेट व खुदरा) प्रिया एम पिल्लई ने मंगलवार को कहा, हम अगले पांच साल में एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार बनने के लिए एक रोमांचक यात्रा शुरू कर रहे हैं। इसलिए, अगले पांच साल में 3,000 नए लोगों को जोड़ेंगे।  
विज्ञापन


इरेडा आईपीओ: पहले दिन 1.95 गुना सब्सक्राइब
भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) के आईपीओ को पहले दिन मंगलवार को 1.95 गुना अभिदान मिला। 2,150 करोड़ के आईपीओ के तहत पेश 47,09,21,451 शेयरों के लिए 91,98,25,200 शेयरों की बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 2.73 गुना बोली लगी। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों ने 1.97 गुना और पात्र संस्थागत निवेशकों ने 1.34 गुना बोली लगाई। उधर, कंपनी ने एंकर निवेशकों से 643 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईएफएल दूसरी बड़ी गोल्ड लोन एनबीएफसी
आईआईएफएल फाइनेंस देश की दूसरी सबसे बड़ी गोल्ड लोन गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) बन गई है। इसने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में मणप्पुरम फाइनेंस को पीछे छोड़ दिया है। आईआईएफएल फाइनेंस के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो ने 23,690 करोड़ रुपये के एयूएम  पार कर लिया है। मणप्पुरम फाइनेंस का गोल्ड लोन एयूएम 20,809 करोड़ रुपये है। इस बाजार में मुथूट फाइनेंस सबसे आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed