Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates SEBI BHASHINI MoU RBI Forex BSE NSE Stocks Gold Silver Dhanteras Trade Crude oil price news

बिजनेस अपडेट्स: अब सेबी की सेवा क्षेत्रीय भाषाओं में भी; 2030 तक 5 गुना बढ़ेगी डाटा सेंटर की क्षमता

Wed, 04 Nov 2026 09:09 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 04 Nov 2026 09:09 AM IST
विज्ञापन
Business Updates SEBI BHASHINI MoU RBI Forex BSE NSE Stocks Gold Silver Dhanteras Trade Crude oil price news
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

भारतीय शेयर बाजार नियामक- सेबी ने अपनी सेवाओं को क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल इंडिया भाषिनी (Digital India BHASHINI) डिवीजन के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौता मंगलवार से लागू हो गया। समझौते के बाद अब सेबी भाषिनी के भाषा अनुवाद उपकरण, मॉडल और एपीआई का उपयोग कर सकेगा। इनमें स्वचालित स्पीच रिकॉग्निशन, टेक्स्ट-टू-स्पीच, मशीन ट्रांसलेशन और ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन शामिल हैं। इस सहयोग से भाषिनी के भाषा मॉडल को प्रतिभूति बाजार से संबंधित शब्दावली से भी बेहतर बनाया जाएगा। सेबी ने एक बयान में कहा कि नियामक के पूर्णकालिक सदस्य संदीप प्रधान और डिजिटल इंडिया भाषिनी प्रभाग (DIBD) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ नाग ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। ये प्रभाग इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली स्वतंत्र इकाई है।

विज्ञापन


2030 तक 5 गुना बढ़ेगी डाटा सेंटर की क्षमता
भारत का डाटा सेंटर उद्योग निवेश में जबरदस्त उछाल के लिए तैयार है। 2030 तक इसकी स्थापित क्षमता पांच गुना बढ़कर लगभग 7.5 गीगावाट होने की उम्मीद है। इससे अगले चार वित्त वर्षों में तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित होगा। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, यह विस्तार देश के डिजिटल बुनियादी ढांचे को पूरी तरह बदल देगा।
विज्ञापन


फाइजर के लाभ में 65.7% का इजाफा
दवा कंपनी फाइजर लि. का सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 65.72% बढ़कर 313.25 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 189 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी ने कहा कि उसने मिनिप्रेस एक्सएल की बिक्री के बाद अपनी मूल कंपनी फाइजर इंक, अमेरिका से समीक्षाधीन तिमाही में 132.06 करोड़ का विशेष लाभ दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता सरिता गायकवाड़ के साथ 69 लाख की ठगी, आरोपी फरार

गुजरात की एथलीट सरिता गायकवाड़ के साथ 69.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने गुजरात में रेत कारोबार में निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देकर उनके साथ यह ठगी की है। डांग जिले के अहवा थाने के निरीक्षक केबी सांखला के अनुसार, एथलीट की शिकायत पर 29 अक्तूबर को अहवा थाने में आरोपी नितिन भारती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। शिकायत के मुताबिक, सरिता की मुलाकात 2024 में आपसी परिचित के जरिए आरोपी से हुई थी। आरोपी ने उन्हें अपने रेत के व्यवसाय के बारे में बताया और निवेश की गई राशि पर प्रति माह 4 प्रतिशत रिटर्न देने तथा एक साल के भीतर मूलधन वापस करने का वादा किया। इन प्रलोभनों में आकर एथलीट ने कुल 69,10,059 रुपये का निवेश किया। लेकिन आरोपी ने न तो कोई मासिक रिटर्न दिया और न ही तय समय पर मूलधन वापस लौटाया। पैसे मांगने पर वह टालमटोल करता रहा और व्हाट्सएप पर 30 लाख रुपये के चेक की फोटो भेजकर झूठा भरोसा दिया, लेकिन बाद में उसका फोन भी बंद हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महिला धावक सरिता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुर्खियों में आई थीं।

स्टार एयर ने महंगे ईंधन के कारण साप्ताहिक उड़ानों में की कटौती
रीजनल एयरलाइन स्टार एयर ने अपनी वीकली फ्लाइट्स में 15-20 परसेंट की कटौती की है, जिसका मुख्य कारण ATF की ज़्यादा कीमतें हैं, और उम्मीद है कि सरकार बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए रीजनल कैरियर्स के लिए एक स्पेशल फ्यूल प्राइसिंग सिस्टम लाएगी, यह बात एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने कही।

अभी, स्टार एयर के पास आठ एम्ब्रेयर रीजनल प्लेन का बेड़ा है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतें, खासकर वेस्ट एशिया संकट के बाद, एयरलाइंस पर काफी असर डाल रही हैं और ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ा रही हैं। इस बैकग्राउंड में, एग्जीक्यूटिव ने कहा कि रीजनल कैरियर्स के लिए एक स्पेशल फ्यूल प्राइसिंग मैकेनिज्म हो सकता है, क्योंकि वे पैसेंजर्स पर ज़्यादा कीमतें नहीं डाल सकते।

एग्जीक्यूटिव के अनुसार, रीजनल कैरियर कुल एटीएफ का लगभग 3 परसेंट ही इस्तेमाल करते हैं, और जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए बेहतर शर्तों वाला प्राइस स्टेबिलाइजेशन फंड (पीएसएफ) मदद करेगा। एग्जीक्यूटिव ने कहा, "पीएसएफ में एक लोअर डेक... उन एयरलाइन्स के लिए हो सकता है जो उड़ान या ऐसी ही किसी चीज़ के तहत खास रूट्स पर काम करती हैं, जिनकी कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए एक्स की स्पेशल प्राइसिंग हो।"

बीएसई का मुनाफा दूसरी तिमाही में 45% बढ़कर ₹809 करोड़ के पार

देश के सबसे पुराने और प्रमुख शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (Q2FY27) के लिए शानदार वित्तीय नतीजे पेश किए हैं। एक्सचेंज के समेकित शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर करीब 45 प्रतिशत का जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। ट्रेडिंग वॉल्यूम में बढ़ोतरी और ट्रांजैक्शन चार्ज (लेनदेन शुल्क) से होने वाली कमाई में आई तेजी के दम पर एक्सचेंज ने मजबूत परिचालन प्रदर्शन दिखाया है। इसके साथ ही बीएसई के बोर्ड ने नए कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति और बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए नए प्लॉट आवंटन को भी अपनी हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed