Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI IPO IndiGo Sugar SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: एसएमई आईपीओ में 20 फीसदी की निचली सीमा लागू होगी; देश में चीनी उत्पादन 18.3% घटकर 2.58 करोड़ टन

Thu, 31 Jul 2025 03:19 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 31 Jul 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI IPO IndiGo Sugar SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला
लघु एवं मझोली कंपनियों के आईपीओ के शेयरों की कीमतों में हेरफेर पर अब और सख्ती होगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई विशेष प्री-ओपन सत्र के दौरान ऐसे निर्गमों के लिए 4 अगस्त से निचले भाव के लिए 20 प्रतिशत मूल्य की सीमा लागू करेगा। इससे पहले 4 जुलाई, 2024 को ऊपरी मूल्य पर 90 प्रतिशत की सीमा तय की गई थी। यह सीमा आईपीओ के दौरान तय मूल्य के आधार पर होगी। विशेष प्री-ओपन सत्र में निर्गम मूल्य से 90 प्रतिशत का ऊपरी बैंड और निर्गम मूल्य से 20 प्रतिशत नीचे का निचला बैंड होगा।
विज्ञापन


चीनी उत्पादन 18.3% घटकर 2.58 करोड़ टन
राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ लि. (एनएफसीएसएफएल) ने बुधवार को कहा, अक्तूबर में समाप्त होने वाले चालू सत्र में जुलाई तक देश का चीनी उत्पादन 18.38 फीसदी घटकर 2,58 करोड़ टन रहा है। प्रमुख उत्पादक राज्यों में कम उत्पादन के कारण गिरावट आई है। पूरे सत्र में कुल. उत्पादन 2.61 करोड़ टन तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos

इंडिगो के मुनाफे में 20 फीसदी की कमी
विमानन कंपनी- इंडिगो का मुनाफा पहली तिमाही में 20 फीसदी घटकर 2,176 करोड़ रुपये रह गया। हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध और चुनौतीपूर्ण परिचालन के कारण ऐसा हुआ। हालांकि, यात्रियों की संख्या 12 फीसदी बढ़ गई। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब की बाजार हिस्सेदारी 64.5 फीसदी रही। कुल आय 6.4 फीसदी बढ़कर 21,542.6 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन

पीएनबी के शुद्ध लाभमें 48 फीसदी गिरावट
ज्यादा कर खर्च के कारण पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 48 फीसदी घटकर 1,675 करोड़ रह गया। एक साल पहले 3,252 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। शुद्ध एनपीए घटकर 0.38 फीसदी रह गया। बैंक की कुल आय 32,166 करोड़ से बढ़कर 37,232 करोड़ रुपये हो गई। ब्याज आय भी बढ़कर 31,964 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन

रक्षा सहयोग को लेकर भारत और ब्राजील के अधिकारियों के बीच हुई बैठक 
भारत और ब्राजील ने रक्षा संबंधों और सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में हिंद-प्रशांत और लैटिन अमेरिका में क्षेत्रीय सुरक्षा को भी मजबूत करने के ऊपर जोर दिया गया। भारतीय रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि 8वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक 30 जुलाई को ब्रासीलिया में आयोजित की गई।

मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संयुक्त सचिव (आईसी)  विश्वेश नेगी और नीति एवं रणनीति के उप प्रमुख मेजर जनरल विलेन कोजी कामेई के नेतृत्व में वार्ता में भारत-प्रशांत और लैटिन अमेरिका में सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

केजे पटेल बने इफको के नए प्रबंध निदेशक
इफको के अध्यक्ष दिलीप संघानी ने केजे पटेल को इफको का नया प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की। केजे पटेल इफको में तकनीकी निदेशक के पद पर कार्यरत थे और उर्वरक उद्योग में उनके पास व्यापक अनुभव है। केजे पटेल ने सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की है और उन्हें नाइट्रोजन और फॉस्फेट उर्वरक संयंत्रों के रखरखाव में 32 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। उन्हें परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास को आगे बढ़ाने के अपने मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। वे भारत के सबसे बड़े जटिल उर्वरक संयंत्र, इफको पारादीप संयंत्र का नेतृत्व कर रहे थे।

कोल इंडिया का मुनाफा 20 प्रतिशत घटा
कोल इंडिया का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 20 प्रतिशत घटकर 8,743 करोड़ रुपये हो गया। देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी ने पिछले साल 10,943.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। 

वहीं कोल इंडिया की कुल आय 37,458.05 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष की समान तिमाही के 39,388.47 करोड़ रुपये से कम है। वहीं अप्रैल-जून तिमाही में इसकी बिक्री 33,170.13 करोड़ रुपये से घटकर 31,880.43 करोड़ रुपये रह गई। 

सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के खिलाफ तुर्की की कंपनी CELEBI की याचिका खारिज
दिल्ली उच्च न्यायालय ने बड़ा फैसला लिया है। न्यायालय ने सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के खिलाफ तुर्की की कंपनी सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका खारिज कर दी। उच्च न्यायालय की एक अन्य पीठ ने 7 जुलाई को तुर्की स्थित कंपनियों  सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था। इसमें 15 मई को विमानन नियामक ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सेफ्टी (बीसीएएस) द्वारा उनकी सुरक्षा मंजूरी रद्द किए जाने को चुनौती दी गई थी।
 

गूगल ने गूगल प्ले एप पर असली पैसे वाले गेम खेलने का प्रस्ताव रखा
गूगल ने भारत में गूगल प्ले एप पर असली पैसे वाले गेम की अनुमति का प्रस्ताव रखा। यह फैसला प्रतिस्पर्धा विरोधी चिंताओं को दूर करने के लिए गया है। इसके अलावा गूगल ने अपनी विज्ञापन नीति में बदलाव का सुझाव दिया है। कंपनी ने कुछ शर्तों के साथ भारत में कौशल आधारित खेलों के विज्ञापन की अनुमति देने की बात कही है। 

नवंबर 2024 में, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने विजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड की एक शिकायत पर गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया था। इस पृष्ठभूमि में, गूगल ने नियामक को एक प्रतिबद्धता प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed