फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Share Market SEBI USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi

Biz Update: गेहूं, चना समेत सात कृषि उत्पादों के वायदा कारोबार पर और एक साल की रोक; ESI से जुड़े 18 लाख+ कर्मी

Tue, 25 Mar 2025 04:39 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 25 Mar 2025 04:39 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Share Market SEBI USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सात कृषि उत्पादों के वायदा कारोबार पर रोक और एक साल के लिए बढ़ा दी है। सेबी की तरफ से कमोडिटी डेरिवेटिव सेगवेंट वाले सभी स्टॉक एक्सचेंज को गैर बासमती चावल, गेहूं, चना, सरसो, सोयाबीन, कच्चा पाम तेल और मूंग के वायदा कारोबार को 31 मार्च, 2026 तक निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। सेबी ने सबसे पहले 2021 में इन सभी सातों कृषि उत्पादों पर वायदा ट्रेडिंग पर रोक लगाई थी। उसके बाद से इसे लगातार एक-एक साल के लिए बढ़ाया जाता रहा। प्रतिबंध के तहत सभी मान्यता प्राप्त कमोडिटी एक्सचेंजों पर नए अनुबंध शुरू करने और मौजूदा अनुबंधों में कारोबार करने पर रोक है। वायदा बाजार एक ऐसा बाजार है जहां किसी वस्तु की मांग और आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए किसी वस्तु की भविष्य की कीमत का अनुमान लगाने की कोशिश की जाती है। सरकार को डर है कि इन कृषि जिंसों के वायदा कारोबार से देश में इनके दामों में सट्टेबाजी बढ़ेगी और इनकी कीमतों में उछाल आएगा। इससे देश में खाद्य मुद्रास्फीति और बढ़ेगी।

विज्ञापन


ईएसआई योजना से जुड़े 18.19 लाख नए कर्मचारी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ईएसआई योजना में जनवरी, 2025 में कुल 18.19 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए। यह सालाना आधार पर 2.34 फीसदी अधिक है। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा, नए पंजीकरण में 25 वर्ष की आयु तक के 47.66 फीसदी या 8.67 लाख कर्मचारी हैं। इस दौरान 3.65 लाख महिला और 85 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया है। जनवरी में 27,805 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया।
विज्ञापन


आरबीआई ने 10 अरब डॉलर मूल्य की विदेशी मुद्रा की अदलाबदली की
आरबीआई वित्तीय प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए सोमवार को 10 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी डॉलर और रुपये की अदलाबदली की। इस नीलामी को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इस नीलामी के पहले चरण का निपटान 26 मार्च और दूसरा 27 मार्च को संपन्न होगा। तीन साल की अवधि के लिए अमेरिकी डॉलर/भारतीय रुपये की खरीद-बिक्री अदलाबदली नीलामी को 2.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। आरबीआई ने कहा, नीलामी के दौरान 325 बोलियां मिलीं। इनमें से 10.04 अरब डॉलर मूल्य की 96 बोलियों को स्वीकार कर लिया गया। नीलामी में कटऑफ दर 5.86 रुपये निर्धारित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाईलैंड : प्रधानमंत्री के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव
थाईलैड पीएम पैतोंगतार्न शिनावात्रा को सोमवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ा है। विपक्ष का आरोप है कि वह अपने पिता व पूर्व पीएम से प्रभावित होकर देश का कुप्रबंधन कर रही हैं। उन्हें गठबंधन के समर्थन की उम्मीद है।

भारत संग विशेष साझेदारी कर रहा रूस : लावरोव
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि उनका देश भारत संग विशेष रणनीतिक साझेदारी विकसित कर रहा है। लावरोव सोमवार को अलेक्जेंडर गोरचकोव पब्लिक डिप्लोमेसी फंड के न्यासी बोर्ड की बैठक में बोल रहे थे। एजेंसी

पाकिस्तान से 53 बच्चे अफगानिस्तान लौटेंगे
पाकिस्तान में खैबर जिले की सीमा के जरिये अवैध रूप से देश में आए 53 बच्चे अफगानिस्तान लौटाए जाएंगे। इन बच्चों ने काम की तलाश में पाकिस्तान में घुसने के लिए सीमा पर लगी बाड़ को काट दिया था। यहां प्रतिदिन सीमा पार के 700 प्रयास होते हैं।

वरिष्ठ नौकरशाह अजय सेठ वित्त सचिव नियुक्त
वरिष्ठ नौकरशाह अजय सेठ को सोमवार को नया वित्त सचिव बनाया गया है। कर्नाटक काडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी सेठ अभी आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव हैं। तुहिन कांत पांडेय को सेबी का चेयरमैन बनाए जाने के बाद से यह पद खाली था।

स्टार्टअप महाकुंभ से निवेश को मिलेगा बढ़ावा
स्टार्टअप महाकुंभ 3 से 5 अप्रैल तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। आयोजन समिति के सदस्य विनीत राय ने कहा, यह दुनिया का सबसे बड़ा नवाचार और उद्यमिता उत्सव है। इसमें 3,000 से अधिक स्टार्टअप शामिल होंगे। इससे देश में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। 

केयर हेल्थ इंश्योरेंस को 104.7 करोड़ का आयकर नोटिस
रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लि. (आरईएल) की अनुषंगी कंपनी केयर हेल्थ इंश्योरेंस को आकलन वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए 104.77 करोड़ का नोटिस मिला है। आरईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, मांग नोटिस मुंबई के सेंट्रल सर्किल 6(2) स्थित सहायक आयकर आयुक्त के कार्यालय ने भेजा है। अगर इसका भुगतान आवश्यक है, तो इसे बीमा कंपनी चुकाएगी। कंपनी ने कहा, कर सलाहकारों की सलाह के आधार पर वह इस नोटिस के खिलाफ अपील दायर करेगी। 

प्राथमिकता क्षेत्र के लिए कर्ज मानदंडों में संशोधन नए नियम एक से लागू

आरबीआई ने सोमवार को प्राथमिकता क्षेत्र के कर्ज (पीएसएल) से जुड़े मानदंडों में संशोधन किया है। नए दिशानिर्देश एक अप्रैल, 2025 से लागू होंगे। आरबीआई ने कहा, नए मानदंडों के तहत आवासीय क्षेत्र के कर्ज के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। ये श्रेणियां हैं...50 लाख रुपये (50 लाख और उससे अधिक की आबादी वाले केंद्र), 45 लाख रुपये (10 लाख व उससे अधिक और 50 लाख से कम आबादी वाले केंद्र) और 35 लाख रुपये (10 लाख से कम आबादी वाले केंद्र) हैं। व्यक्तिगत परिवारों के लिए कर्ज सीमा प्रति उधारकर्ता 10 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 10 अरब डॉलर मूल्य की विदेशी मुद्रा की अदलाबदली की...आरबीआई वित्तीय प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए सोमवार को 10 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी डॉलर और रुपये की अदलाबदली की। इस नीलामी को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। इस नीलामी के पहले चरण का निपटान 26 मार्च और दूसरा 27 मार्च को संपन्न होगा। तीन साल की अवधि के लिए अमेरिकी डॉलर/भारतीय रुपये की खरीद-बिक्री अदलाबदली नीलामी को 2.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

जर्मनी के लिए भारत बनाएगा दो और बहुउद्देशीय जहाज, करार
भारत, जर्मनी के लिए दो और बहुउद्देशीय जहाज का निर्माण करेगा। इसके लिए सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय कंपनी जीआरएसई ने सोमवार को जर्मन कंपनी के साथ अनुंबध किया। अधिकारियों ने कहा, जर्मनी के हैम्बर्ग में इस अनुबंध पर हस्ताक्षर के साथ, कोलकाता की जीआरएसई यानी गार्डन रिज शिपबिल्डर एंड इंजीनियरिंग लि., कार्स्टन रेहडर शिफ्समाक्लर एंड रीडरेई जीएमबीएच एंड कंपनी केजी के लिए कुल आठ एमपीवी यानी बहुउद्देशीय जहाज बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed