फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Updates: शीर्ष 8 कंपनियों की पूंजी 1.53 लाख करोड़ बढ़ी; आईआईएचएल की देरी से समाधान योजना हुई धीमी

Mon, 02 Sep 2024 05:53 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 02 Sep 2024 05:53 AM IST
सार

बाजार में सूचीबद्ध शीर्ष आठ कंपनियों की पूंजी पिछले हफ्ते 1.53 लाख करोड़ बढ़ गई। कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं ने आरोप लगाया कि आईआईएचएल देरी कर रही है।

विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शीर्ष 8 कंपनियों की पूंजी 1.53 लाख करोड़ बढ़ी 

विज्ञापन

बाजार में सूचीबद्ध शीर्ष आठ कंपनियों की पूंजी पिछले हफ्ते 1.53 लाख करोड़ बढ़ गई। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक का सेंसेक्स 1,279 अंक बढ़कर सार्वकालिक उच्च स्तर 82,365 पर बंद हुआ।

आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान सबसे ज्यादा 47,195 करोड़ रुपये एयरटेल की पूंजी बढ़ी। यह 9 लाख करोड़ के पार हो गई है। इन्फोसिस की पूंजी 33,611 करोड़ रुपये की तेजी के साथ 8.07 लाख करोड़ रुपये हो गई है।  

विज्ञापन

विदेशी निवेशकों ने 7,320 करोड़ रुपये के खरीदे शेयर
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने अगस्त में भारतीय बाजार में शुद्ध रूप से 7,320 करोड़ के शेयर खरीदे हैं। डेट बाजार में इन्होंने 17,960 करोड़ का निवेश किया है। जुलाई में इन्होंने 32,365 करोड़ और जून में 26,565 करोड़  के शेयर खरीदे थे। इन निवेशकों के पास बहुत सस्ते बाजारों में निवेश करने के अवसर हैं। इसलिए दूसरे बाजारों में भी पैसे लगा रहे हैं।
पिछले दो महीनों की तुलना में इन निवेशकों की दिलचस्पी कम होने का मूल कारण भारतीय बाजार में उच्च मूल्यांकन है। वित्त वर्ष 2025 की अनुमानित आय से 20 गुना अधिक पर निफ्टी कारोबार के साथ अब दुनिया का सबसे महंगा बाजार है।  

आईआईएचएल की देरी से समाधान योजना हुई धीमी
कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं ने आरोप लगाया कि आईआईएचएल देरी कर रही है। इससे समाधान योजना को अपनाने में देरी हाे रही है। हिंदुजा समूह की कंपनी ने जवाब में कहा कि वह उचित प्रक्रिया का पालन कर रही है।

मॉरीशस की इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड (आईआईएचएल) रिलायंस कैपिटल के अधिग्रहण के लिए एक सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है। आईआईएचएल सूत्रों ने कहा, सभी आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed