फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi

Biz Updates: आरबीआई के बाद एसबीआई ने भी वृद्धि दर का अनुमान घटाया, अल्ट्राटेक सीमेंट को सीसीआई का नोटिस

Sat, 07 Dec 2024 06:27 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 07 Dec 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Business Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

एसबीआई ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.3 प्रतिशत लगाया है, जो वित्त वर्ष 25 के लिए आरबीआई के 6.6 प्रतिशत के अनुमान से कम है। वित्त वर्ष 25 की पहली दो तिमाहियों की औसत वृद्धि अब 6.05 प्रतिशत है। रिपोर्ट का यह पूर्वानुमान आरबीआई द्वारा अपनी नवीनतम मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के दौरान वित्त वर्ष 25 के लिए अपने वास्तविक जीडीपी विकास अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर 6.6 प्रतिशत करने के बाद आया है, जिसमें अर्थव्यवस्था के लिए संतुलित जोखिमों का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारा मानना है कि वित्त वर्ष 25 के लिए जीडीपी वृद्धि आरबीआई के अनुमान से कम होगी और हम वित्त वर्ष 25 के लिए जीडीपी वृद्धि को 6.3 प्रतिशत पर आंक रहे हैं"।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई ) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के मध्यम और उच्च आय वाले राज्यों में कम आय वाले राज्यों की तुलना में खाद्य मुद्रास्फीति में तेज गिरावट आई है। रिपोर्ट में पिछले दशक में भारतीय राज्यों के बीच खाद्य मुद्रास्फीति के रुझान में महत्वपूर्ण अंतर का पता चला है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय राज्यों में खुदरा मुद्रास्फीति धीरे-धीरे भारतीय रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


इंडिया सीमेंट्स अधिग्रहण पर अल्ट्राटेक को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का नोटिस
देश की अग्रणी सीमेंट निर्माता अल्ट्राटेक सीमेंट को दक्षिण स्थित इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के प्रस्तावित अधिग्रहण के संबंध में निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई से नोटिस मिला है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने नियामकीय फाइलिंग में बताया है कि उसे भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) से नोटिस प्राप्त हुआ है और आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी को उक्त मामले में अपने पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयप्रकाश एसोसिएट्स की दिवालिया कार्यवाही से जुड़ी याचिका खारिज
राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय प्राधिकरण (एनसीएलएटी) ने जयप्रकाश एसोसिएट्स लि. की दिवालिया कार्यवाही को चुनौती देने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। प्राधिकरण ने कहा, सभी मुद्दों पर विचार के बाद हमारा मानना है कि एनसीएलटी के आदेश में हस्तक्षेप का आधार नहीं है।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया भी लाएगी आईपीओ
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लि. ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए सेबी के पास शुक्रवार को दस्तावेज जमा कराया है। इसके मुताबिक, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तक एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंक के 10.18 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश है।


एजीआई इन्फ्रा को बोर्ड से शेयर विभाजन की मंजूरी
एजीआई इन्फ्रा लि. की परिचालन आय दूसरी तिमाही में 9 फीसदी बढ़कर 7,756.26 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई। बोर्ड ने कंपनी के शेयरों को 1:2 अनुुपात में विभाजित करने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए रिकॉर्ड तिथि की घोषणा शेयरधारकों की मंजूरी के बाद होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed