{"_id":"674518ad6cd4c42cd907b8a6","slug":"business-updates-rbi-finance-ministry-share-market-usd-inr-value-commerce-trade-import-export-news-in-hindi-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: केबीसीएल की 17 संपत्तियों की नीलामी; छोटे संस्थान अब कम असुरक्षित कर्ज देंगे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: केबीसीएल की 17 संपत्तियों की नीलामी; छोटे संस्थान अब कम असुरक्षित कर्ज देंगे
Tue, 26 Nov 2024 06:09 AM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
केबीसीएल की उत्तर प्रदेश में स्थित 17 संपत्तियों की नीलामी सेबी 23 दिसंबर को करेगा। इनका आरक्षित मूल्य 4.23 करोड़ रुपये रखा गया है। सेबी ने कहा, केबीसीएल इंडिया ने नियमों के विपरीत निवेशकों से 118 करोड़ रुपये वर्ष 2012 में जुटाए थे।
छोटे संस्थान अब कम असुरक्षित कर्ज देंगे
कर्ज देने वाले सूक्ष्म संस्थान एक ग्राहक को अधिकतम उसकी दो लाख रुपये की देनदारी तक ही असुरक्षित कर्ज दे सकेंगे। कर्ज देने वाले संस्थानों की संख्या चार के बजाय तीन होगी। यह फैसला इस क्षेत्र के संगठन माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क ने किया है।
एचडीएफसी लाइफ के ग्राहकों का डाटा चोरी
एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के कुछ ग्राहकों का डाटा चोरी हो गया है। कंपनी ने बताया, उसकी जानकारी में कुछ मामले आए हैं। इसके प्रभाव का आकलन किया जा रहा है। चोरी डाटा लोगों के साथ साझा किया जा रहा है। इस जानकारी के बाद सूचना सुरक्षा मूल्यांकन और लॉग विश्लेषण किया जा रहा है। कंपनी कारण का आकलन कर रही है। जरूरत के अनुसार कार्रवाई करने के लिए सुरक्षा विशेषज्ञों की सलाह से जांच चल रही है।
विज्ञापन
होम लोन के ब्याज पर मिले पूरी टैक्स छूट
रियल एस्टेट संगठन क्रेडाई ने सरकार से अपील की है कि होम लोन पर भुगतान किए गए ब्याज पर पूरी टैक्स छूट मिले। इसके साथ ही सस्ते आवास की परिभाषा को संशोधित किया जाए। इसकी मौजूदा सीमा 45 लाख रुपये लंबे समय से है। इसे बढ़ाकर 75-80 लाख की जाए।