{"_id":"683e5dc9fdd8c119e80bbd29","slug":"business-updates-rbi-2000-notes-sebi-share-market-usd-vs-inr-commerce-trade-import-export-hindi-news-2025-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: पीयूष गोयल ने नाइजीरिया के मंत्री से की बात; राजदूत क्वात्रा बोले- बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Biz Updates: पीयूष गोयल ने नाइजीरिया के मंत्री से की बात; राजदूत क्वात्रा बोले- बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था
Tue, 03 Jun 2025 09:35 AM IST
ज्योति भास्कर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:35 AM IST
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने पेरिस में नाइजीरिया के व्यापार मंत्री डोरिस एनकिरुका उजोका एनेटे से मुलाकात की। इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार को आगे बढ़ाने और विश्व व्यापार संगठन में सुधारों को आगे बढ़ाने पर बात हुई। एक्स पर मंत्री ने कहा कि पेरिस में नाइजीरिया के व्यापार, उद्योग और निवेश मंत्री के साथ बातचीत हुई। हमने भारत और नाइजीरिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर बात की। विश्व व्यापार संगठन सुधारों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था ऊंचाई पर होगी: क्वात्रा
अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि हाल ही में भारत द्वारा 4.1 खरब जीडीपी का उल्लेख किया है। अब हमारे पीछे जापान है। प्रधानमंत्री मोदी ने आने वाले वर्षों में इसे पांच खरब तक ले जाने की बात कही है, लेकिन हम जिस अंतिम लक्ष्य की ओर काम कर रहे हैं, वह है वर्ष 2047 तक भारतीय अर्थव्यवस्था को 28 से 35 खरब डॉलर की सीमा में ले जाना, जब हम अपनी स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएंगे। अगर इसे किसी निवेशक के परिप्रेक्ष्य में देखते हैं, तो किसी भी निवेशक के लिए, पूंजी प्रवाह के लिए आर्थिक अवसर सबसे पहले प्रेरकों में से एक होना चाहिए। इसे किसी ऐसी चीज के साथ जोड़ना होगा जिसे निवेशक वास्तव में महत्व देते हैं। सबसे पहले, मैं कहूंगा कि कोई भी निवेशक यह देखेगा कि क्या अर्थव्यवस्था में प्रणालीगत स्थिरता है?
विज्ञापन
जेप्टो का लाइसेंस निलंबित धारावी गोदाम में खाद्य सामग्रियों पर लगे थे फफूंद
मुंबई के धारावी में क्विक कॉमर्स फर्म जेप्टो के खाद्य व्यापार लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। कंपनी के धारावी गोदाम में खाने वाली वस्तुएं फर्श पर और गंदे पानी के पास पाई गईं। कई सामग्रियों में फफूंद लगे थे। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर जेप्टो के खिलाफ यह कार्रवाई की है। एफडीए ने कहा, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री योगेश कदम की सूचना के आधार पर धारावी स्थित किरणकार्ट टेक्नोलॉजीज प्रा. लि. (जेप्टो) के गोदाम की तलाशी में अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन
घरेलू आर्थिक परिस्थितियां विकास को बढ़ावा देंगी: मूडीज
मूडीज रेटिंग्स ने मंगलवार को कहा कि भारत की घरेलू आर्थिक स्थितियां वृद्धि के लिए अनुकूल बनी रहेंगी, जिससे बैंकों को अपनी परिसंपत्ति गुणवत्ता बनाए रखने और अगले 12 महीनों में प्रणालीगत गैर-निष्पादित ऋण (एनपीएल) अनुपात को 2-3 प्रतिशत पर बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैंकिंग क्षेत्र पर अपनी रिपोर्ट में मूडीज ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बावजूद परिसंपत्ति की गुणवत्ता बरकरार रहेगी। रिपोर्ट में कहा गया है, "जबकि व्यापार तनाव ने वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता को बढ़ा दिया है, भारत की घरेलू आर्थिक स्थितियां विकास के लिए सहायक बनी रहेंगी। इससे बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता को बल मिलेगा, हालांकि विभिन्न उत्पाद प्रकारों और ऋणदाताओं के बीच ऋण प्रदर्शन में भिन्नता बनी रहेगी।"
राज्यों की एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय सुनिश्चित करें, डीआरआई अधिकारियों से बोलीं सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राजस्व खुफिया अधिकारियों से राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय विकसित करने और तस्करी गिरोहों के मास्टरमाइंडों को पकड़ने के लिए ‘‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी’’ पर तेजी से काम करने को कहा। सीतारमण ने इस बात पर जोर दिया कि नशीले पदार्थ "सबसे बड़ा खतरा" बन गए हैं और स्कूल और कॉलेज नशीली दवाओं के दुरुपयोग के "पहले शिकार" हैं। उन्होंने कहा कि इसे डीआरआई की ओर से रोका जाना चाहिए। इसके लिए उन्हें विभिन्न राज्यों की पुलिस के साथ बेहतर समन्वय करना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें खतरे के आकार और दायरे के बारे में अधिक समन्वय और अधिक समझ की जरूरत है।"