फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates Oil Paddy sowing RBI SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export hindi news

Biz Updates: US से व्यापार समझौता वार्ता, 22 को अमेरिका जाएंगे गोयल; धोखाधड़ी पर बैंक मैनेजर को चार साल की कैद

Sat, 20 Sep 2025 04:27 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 20 Sep 2025 04:27 PM IST
विज्ञापन
Business Updates Oil Paddy sowing RBI SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export hindi news
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 22 सितंबर 2025 को अमेरिका का दौरा करेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की योजना पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को शीघ्र संपन्न करने के उद्देश्य से चर्चा को आगे बढ़ाने की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीबीआई अदालत ने बैंक मैनेजर को सुनाई चार साल की सजा
सीबीआई अदालत ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक को 4 साल की कैद की सजा सुनाई। विशेष न्यायाधीश सीबीआई न्यायालय गाजियाबाद ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एसएसआई शाखा नोएडा के शाखा प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव को धोखाधड़ी का दोषी माना। सीबीआई ने 14 दिसंबर 2010 को मामला दर्ज किया था। इसमें आरोप लगाया गया कि आरोपी मनोज श्रीवास्तव ने शाखा प्रबंधक के पद पर रहते हुए मई 2007 से जून 2009 तक अपने पद का दुरुपयोग किया। इसमें बैंक शाखा के अकाउंटेंट अनिल कुमार गोयल और राजीव बुद्धिराजा, प्रोपराइटर एम/एस भारती एसोसिएट्स शामिल थे।  राजीव को नकली और जाली दस्तावेजो के आधार पर ₹40 लाख की ऋण राशि स्वीकृत की गई। सीबीआई ने 2012 में मनोज श्रीवास्तव, अनिल कुमार गोयल और राजीव के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया। 2017 में अदालत ने आरोप तय किए। 22 अगस्त को मनोज श्रीवास्तव ने विशेष न्यायाधीश सीबीआई भ्रष्टाचार-निरोधक न्यायालय में दोष स्वीकार करने का आवेदन दायर किया। इसके बाद विशेष न्यायाधीश ने सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

GRSE ने जर्मनी के लिए 4 हाइब्रिड जहाजों का कॉन्ट्रैक्ट किया
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) ने शनिवार को जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित कंपनी के साथ चार हाइब्रिड मल्टीपर्पज जहाजों के निर्माण के लिए 62.44 मिलियन डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। कंपनी के बयान में कहा गया कि इस अनुबंध में अतिरिक्त दो हाइब्रिड प्रोपल्शन जहाजों का विकल्प भी शामिल है।

जीआरएसई के अनुसार यह समझौता पहले से चल रहे 7,500 डीडब्ल्यूटी मल्टीपर्पज जहाज परियोजना पर आधारित है। इसे कोलकाता के GRSE यार्ड में जर्मन शिपिंग कंपनी कार्स्टन रेहडर शिफ्समाक्लर अंड रीडरेई जीएमबीएच एंड कंपनी केजी के लिए बनाया जा रहा है।

समझौते पर GRSE के डायरेक्टर (शिपबिल्डिंग) कमांडर शंतनु बोस (सेवानिवृत्त) और कार्स्टन रेहडर शिफ्समाकलर अंड रीडरेई  के मैनेजिंग डायरेक्टर थॉमस रेडर ने हस्ताक्षर किए, जिसमें दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

क्रेडिट ग्रोथ में सरकारी बैंक निजी क्षेत्र से आगे
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबीएस) ने वित्त वर्ष 2025 में क्रेडिट ग्रोथ के मामले में निजी बैंकों को पीछे छोड़ दिया है। सिस्टमैटिक्स ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, PSBs ने FY25 में अग्रिम ऋण में 12.2 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की, जबकि निजी क्षेत्र के बैंकों की वृद्धि 9.5 प्रतिशत रही।

रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2011 में PSBs का अग्रिम ऋण बाजार में 74.9 प्रतिशत का हिस्सा था, जो मार्च 2024 तक घटकर 51.8 प्रतिशत रह गया था। हालांकि, FY25 में PSBs ने पहली बार मार्च 2010 के बाद से दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज करते हुए निजी बैंकों को पीछे छोड़ दिया। इसमें यह भी कहा गया है कि जबकि क्रेडिट ग्रोथ तेज हुई है, डिपॉजिट्स तीन साल से लगातार अग्रिम ऋण के मुकाबले पीछे चल रही हैं, जिससे क्रेडिट-टू-डिपॉजिट अनुपात पर दबाव बना हुआ है। इसके बावजूद, PSBs अपनी तरलता के मामले में निजी बैंकों की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं।

फार्मा मार्केट ने की 8.1 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की
भारतीय फार्मास्युटिकल मार्केट (IPM) ने अगस्त 2025 में 8.1 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की है। यह जुलाई में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि के बाद आया है और वित्त वर्ष 2025 में कुल 8 प्रतिशत की वृद्धि के करीब है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की फार्मा रिपोर्ट में IQVIA के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया गया कि इस महीने यूनिट सेल्स में 0.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थिर वृद्धि मुख्य रूप से क्रॉनिक थेरेपीज जैसे कि कार्डियक, एंटी-डायबेटिक और सेंट्रल नर्वस सिस्टम (CNS) ड्रग्स के साथ-साथ रेस्पिरेटरी और ऑन्कोलॉजी क्षेत्र में मजबूत बढ़त के कारण हुई। वहीं, एक्यूट थेरेपीज, जिनमें एंटी-इंफेक्टिव और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दवाएं शामिल हैं, ने कुल मार्केट की तुलना में धीमी वृद्धि दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed