फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates M2M WPAN registration mandatory for all entities Foreign investors put Rs 4,800 crore market

Business Updates: सभी संस्थाओं के लिए M2M WPAN पंजीकरण अनिवार्य; विदेशी निवेशकों ने बाजार में डाले 4,800 करोड़

Mon, 08 Jan 2024 07:30 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 07:30 AM IST
सार

विभाग ने कहा, एम2एम सेवा और डब्ल्यूपीएएन/डब्ल्यूएलएएन संपर्क प्रावधान में इससे जुड़ी सभी व्यावसायिक संस्थाओं (कंपनियों, सरकारी विभागों, संगठनों, साझेदार कंपनियों, एलएलपी, संस्थानों, स्वामित्व कंपनियों, सोसायटी व न्यास) को डीओटी के साथ पंजीकरण की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Business Updates M2M WPAN registration mandatory for all entities Foreign investors put Rs 4,800 crore market
दूरसंचार विभाग - फोटो : social media

विस्तार

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने मशीन-टू-मशीन (एम2एम) व वायरलेस पर्सनल एरिया नेटवर्क के साथ वायरलेस लोकल एरिया नेटवर्क (डब्ल्यूपीएएन/डब्ल्यूएलएएन) पंजीकरण को इन व्यवसायों से जुड़ीं सभी संस्थाओं के लिए अनिवार्य कर दिया है। इसका अनुपालन नहीं करने पर अधिकृत दूरसंचार लाइसेंसधारियों से प्राप्त दूरसंचार संसाधन वापस लिए जा सकते हैं या सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

विज्ञापन


विभाग ने कहा, एम2एम सेवा और डब्ल्यूपीएएन/डब्ल्यूएलएएन संपर्क प्रावधान में इससे जुड़ी सभी व्यावसायिक संस्थाओं (कंपनियों, सरकारी विभागों, संगठनों, साझेदार कंपनियों, एलएलपी, संस्थानों, स्वामित्व कंपनियों, सोसायटी व न्यास) को डीओटी के साथ पंजीकरण की सलाह दी जाती है। सरल संचार पोर्टल के जरिये सरल व पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये पंजीकरण किया जा सकता है।  
विज्ञापन


विदेशी निवेशकों ने बाजार में डाले 4,800 करोड़ रुपये
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों में खरीदारी जारी है। देश की मजबूत आर्थिक बुनियाद को लेकर आशान्वित एफपीआई ने जनवरी के पहले सप्ताह में शेयर बाजारों में 4,800 करोड़ रुपये डाले हैं। इस अवधि में एफपीआई ने ऋण या बॉन्ड बाजार में भी 4,000 करोड़ लगाए हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने 5 जनवरी तक भारतीय शेयरों में 4,773 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। कुल मिलाकर 2023 एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 2.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें से 1.71 लाख करोड़ का निवेश शेयरों में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश बैंकरों की शुल्क आय बढ़कर रिकॉर्ड 1.3 अरब डॉलर
निवेश बैंकरों की शुल्क आय 2023 में सालाना आधार पर 1.3 अरब डॉलर के नए शिखर पर पहुंच गई। एलएसईजी डील्स इंटेलिजेंस के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक, उच्च इक्विटी व बॉन्ड बिक्री से निवेश बैंकरों की आय बढ़ी है, जो 2022 की तुलना में 28 फीसदी अधिक है। साथ ही, 2000 से दर्ज किए जा रहे इन आंकड़ों में यह अब तक का सबसे ऊंचा है।


एजेंसी के अनुसार, एसबीआई 10.27 करोड़ डॉलर के संग्रह के साथ निवेश बैंकिंग शुल्क हासिल करने में शीर्ष पर रहा। यह देश के कुल निवेश बैंकिंग शुल्क का 7.7 फीसदी है। दूसरा सबसे बड़ा शुल्क स्रोत इक्विटी पूंजी बाजार (ईसीएम) अंडरराइटिंग से रहा। यह 2023 में 68 फीसदी बढ़कर 34.35 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया। ईसीएम गतिविधियों में 2023 में 31.2 अरब डॉलर जुटाए गए, जो 2022 से 59.6 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed