{"_id":"67a97333b66a280927052dc7","slug":"business-updates-india-gold-smuggling-decline-cbic-chairman-strict-vigilance-on-all-sources-news-in-hindi-2025-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gold Smuggling: भारत में सोने की तस्करी में बड़ी गिरावट, CBIC चेयरमैन बोले- इस साल अब तक 4800 किलो+ सोना जब्त","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Smuggling: भारत में सोने की तस्करी में बड़ी गिरावट, CBIC चेयरमैन बोले- इस साल अब तक 4800 किलो+ सोना जब्त
Mon, 10 Feb 2025 09:02 AM IST
ज्योति भास्कर
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 10 Feb 2025 09:02 AM IST
सार
आयात शुल्क घटने के बाद भारत में सोने की तस्करी में बड़ी गिरावट आई है। सीबीआईसी चेयरमैन के मुताबिक किसी भी मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए कड़ी निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
सरकार की ओर से जुलाई, 2024 में बहुमूल्य धातु पर आयात शुल्क में कटौती के बाद से सोने की तस्करी में उल्लेखनीय कमी आई है। अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने यह बात कही है। हालांकि, उन्होंने जब्त किए गए सोने की मात्रा या मूल्य का खुलासा नहीं किया। अग्रवाल ने कहा, अधिकारी किसी भी मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्री यातायात, सीमाओं और देश में आने वाले वाणिज्यिक कार्गो पर निगरानी रख रहे हैं। सरकार ने जुलाई, 2024 में सोने पर आयात शुल्क को 15 फीसदी से घटाकर छह फीसदी कर दिया था।
अफ्रीकी-ताशकंद हवाई अड्डे भी तस्करी के प्रमुख स्थान
भारत में हवाई मार्ग के माध्यम से सोने की तस्करी एक प्रमुख माध्यम है। पश्चिम एशियाई और दक्षिण पूर्व एशियाई देश पारंपरिक रूप से इसके मुख्य उद्गम स्थल रहे हैं। हाल ही में नैरोबी और अदीस अबाबा जैसे अफ्रीकी हवाई अड्डे के साथ ताशकंद जैसे एयरपोर्ट भी तस्करी के लिए प्रमुख स्थान बनकर उभरे हैं।
2023-24 में 4,869 किलोग्राम सोना जब्त
सीमा शुल्क और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जून में विभिन्न हवाई अड्डों पर 544 करोड़ रुपये मूल्य का 847 किलोग्राम सोना जब्त किया है।
विज्ञापन
दिसंबर में जारी डीआरआई रिपोर्ट के अनुसार, भारत अवैध सोने के आयात का प्रमुख गंतव्य बन गया है। इसमें सोना और चांदी संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों से आते हैं, जहां ये धातुएं कम कीमतों पर उपलब्ध हैं।

- 2023-24 में डीआरआई ने 1,319 किलो सोना जब्त किया था। यह इस अवधि में सीमा शुल्क अधिकारियों सहित सीबीआईसी की ओर से जब्त 4,869.6 किलोग्राम सोने का हिस्सा है।
दिसंबर में जारी डीआरआई रिपोर्ट के अनुसार, भारत अवैध सोने के आयात का प्रमुख गंतव्य बन गया है। इसमें सोना और चांदी संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों से आते हैं, जहां ये धातुएं कम कीमतों पर उपलब्ध हैं।
Trending Videos
शेयर बाजार: फरवरी के पहले सप्ताह में 7,342 करोड़ की निकासी
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों से निकासी का सिलसिला जारी है। अमेरिका के टैरिफ लगाने से वैश्विक व्यापार को लेकर जो तनाव बना है, उसके चलते विदेशी निवेशकों ने फरवरी के पहले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों से 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। इससे पहले जनवरी में एफपीआई ने 78,027 करोड़ की निकासी की थी। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2024 में एफपीआई ने भारतीय बाजारों में 15,446 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

- विशेषज्ञों का मानना है कि आगे बाजार की धारणा वैश्विक वृहद आर्थिक घटनाक्रमों, घरेलू नीतिगत उपायों और मुद्रा के उतार-चढ़ाव से तय होगी।
- जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के वीके विजयकुमार ने कहा, डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड पर उच्च रिटर्न एफपीआई को बिकवाली के लिए मजबूर कर रहा है।