फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business Updates British Airways RBI SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News

Biz Updates: DGGI अफसरों ने पकड़ी 43 करोड़ की जीएसटी चोरी; कर्नाटक में संपत्तियों के लिए पंजीकरण शुल्क दोगुना

Sat, 30 Aug 2025 09:52 PM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 30 Aug 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Business Updates British Airways RBI SEBI Share Market USD INR Value Commerce Trade Import Export Hindi News
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि जीएसटी खुफिया शाखा ने 145 करोड़ रुपये मूल्य के फर्जी बिल जारी करने से जुड़े एक धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। इससे लगभग 43 करोड़ रुपये की कर चोरी हुई। जीएसटी खुफिया महानिदेशालय डीजीजीआई बेलगावी क्षेत्रीय इकाई ने कहा कि लोगों के एक समूह ने जाली दस्तावेजों का उपयोग करके नकली जीएसटी पंजीकरण कराए और धोखाधड़ी से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया और उसे आगे बढ़ाया। आरोपी के परिसर की तलाशी के दौरान अधिकारियों को कई दस्तावेज/साक्ष्य मिले। इसमें एक मोबाइल फोन, जाली दस्तावेज, फर्जी आधार कार्ड और निष्क्रिय इकाइयों के साइनबोर्ड की तस्वीरें शामिल हैं। जांच से पता चला कि फर्जी इनवॉइस और ई-वे बिल बनाने के लिए बिना किसी वास्तविक व्यवसाय वाली फर्जी संस्थाओं का इस्तेमाल किया जा रहा था। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


कर्नाटक ने कुछ संपत्तियों के लिए पंजीकरण शुल्क दोगुना
कर्नाटक सरकार ने पंजीकरण अधिनियम 1908 के तहत पंजीकरण शुल्क में संशोधन किया है। इससे कुछ संपत्ति और दस्तावेज पंजीकरण के लिए दरें प्रभावी रूप से दोगुनी हो गई हैं। नई दरें 31 अगस्त से लागू होंगी। राजस्व विभाग ने कहा कि प्रत्येक 1,000 रुपये या उसके भाग के लिए लिया जाने वाला शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है। दो अन्य श्रेणियों में एक रुपये के रूप में वर्णित शुल्क अब दो रुपये होगा। यह आदेश राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन, स्टाम्प एवं पंजीकरण) के उप शासन सचिव एस.आर. शिवशंकर द्वारा जारी किया गया।
विज्ञापन


ब्रिटेन जाने वाले छात्रों की मदद करेगा ब्रिटिश एयरवेज
ब्रिटिश एयरवेज ने 29 अगस्त 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई एयरपोर्ट्स से लंदन हीथ्रो जाने वाले छात्रों के लिए विशेष 'स्टूडेंट ट्रैवल असिस्टेंस' सेवा शुरू की है। यह सेवा उन छात्रों की मदद के लिए शुरू की गई है जो गर्मियों के दौरान पढ़ाई के लिए लंदन जा रहे हैं। एयरलाइन इन पांच भारतीय शहरों से हर सप्ताह 56 उड़ानें संचालित करती है। यह सेवा छात्रों को यात्रा के दौरान मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगी, ताकि वे सुगमता से और सुरक्षित रूप से अपनी यात्रा पूरी कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायडस UK की कंफर्ट क्लिक का अधिग्रहण करेगा
जायडस वेलनेस लिमिटेड (Zydus Wellness Ltd) ने 239 मिलियन पाउंड में यूके की कंपनी (Comfort Click) का अधिग्रहण करने की घोषणा की है। यह कंपनी का पहला अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण है और इससे वह विटामिन, मिनरल्स और सप्लीमेंट्स (VMS) सेगमेंट में प्रवेश कर रही है। कंफर्ट क्लिक और उसकी तीन सहायक कंपनियां आयरलैंड, अमेरिका और भारत में स्थित हैं। 2025 में कंपनी का राजस्व 134 मिलियन पाउंड और ऑपरेटिंग प्रॉफिट 21 मिलियन पाउंड रहा। जायडस का यह कदम डिजिटल हेल्थ और पर्सनलाइज्ड वेलनेस में उसकी मौजूदगी को मजबूत करेगा और वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य समाधानों में नेतृत्व स्थापित करने की दिशा में सहायक होगा।

उद्योगों की कर्ज वृद्धि घटी, पर्सनल लोन में आई तेजी
उद्योगों को बैंक ऋण की वृद्धि दर जून, 2025 में घटकर 7.6 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले 11.3 प्रतिशत थी। पर्सनल लोन में समग्र लोन की तुलना में तेजी से वृद्धि जारी रही। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, बैंक ऋण वृद्धि जून, 2024 के 15 प्रतिशत से घटकर जून, 2025 में 9.9 प्रतिशत रह गई। केंद्रीय बैंक ने कहा कि नीतिगत दरों में ढील के साथ 9 प्रतिशत से कम ब्याज दर वाले ऋणों का हिस्सा जून, 2025 में बढ़कर 54.1 प्रतिशत हो गया। बीते वर्ष 43.2 प्रतिशत था। रिपोर्ट के अनुसार, कुल ऋण में उद्योगों की हिस्सेदारी 2025-26 की पहली तिमाही में मामूली रूप से घटकर 23.3 प्रतिशत रह गई, जो एक वर्ष पहले 23.8% थी। 

रूस से भारत को 25 लाख टन उर्वरक निर्यात
रूस ने चालू वर्ष के पहले छह महीनों में भारत को उर्वरक निर्यात 20 प्रतिशत बढ़ाकर 25 लाख टन कर दिया है। इससे देश के कुल आयात में उसकी हिस्सेदारी रिकॉर्ड 33 प्रतिशत हो गई है। कुल मिलाकर, 2025 की पहली छमाही में रूस से आपूर्ति में 4 लाख टन की वृद्धि हुई। रूसी उर्वरक उत्पादक संघ के प्रमुख आंद्रे गुरयेव ने कहा, भारत के आयात में हर तीसरा टन उर्वरक रूस से है।

बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 10 लाख करोड़ होगा निवेश
देश के शहरी बुनियादी ढांचा क्षेत्र में चार वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। पिछले दशक में 30 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। 2004-2014 के दौरान केवल 1.78 लाख करोड़ रुपये निवेश हुआ था। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला ने कहा, देश तेजी से शहरीकरण की ओर बढ़ रहा है। अगले 20 वर्षों में 50 प्रतिशत से अधिक आबादी शहरी क्षेत्रों में रहेगी।

बजाज आलियांज जनरल की कैशलेस सेवा बहाल
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस को दिए गए कैशलेस अस्पताल सेवा निलंबन नोटिस को वापस ले लिया गया है। एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया ने कहा, स्वास्थ्य बीमा कंपनियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला हुआ है। बैठक में दोनों पक्षों में सहमति बनी। बजाज आलियांज ने कहा, उसने चर्चा के बाद सदस्य अस्पतालों के साथ कैशलेस सेवाएं बहाल कर दी हैं।

 

एलआईसी ने 7,324 करोड़ का दिया लाभांश
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 2024-25 के लिए 7,324.34 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक दिया है। एलआईसी के सीईओ और एमडी आर दोरईस्वामी व वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 31 मार्च, 2025 तक एलआईसी की परिसंपत्तियां 56.23 लाख करोड़ थी।

बंधन बैंक पर 44.7 लाख रुपये का जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक ने वैधानिक और नियामक अनुपालन में कमियों के लिए बंधन बैंक पर 44.7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आरबीआई ने कहा, 31 मार्च, 2024 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में वैधानिक निरीक्षण किया गया था। बैंक ने कुछ कर्मचारियों को कमीशन के रूप में पारिश्रमिक का भुगतान किया। निर्देशों का पालन न करने के निष्कर्षों पर बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

वायरलेस ग्राहकों की संख्या 117 करोड़ के पार पहुंची : ट्राई
भारत में कुल वायरलेस सब्सक्राइबर बेस जुलाई 2025 के अंत में 1171.91 मिलियन (117.19 करोड़) पर पहुंच गया। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार जून में यह 1170.88 मिलियन था। वृद्धि दर 0.09 प्रतिशत रही। शहरी वायरलेस ग्राहकों में 31.6 की बढ़ोतरी हुई और संख्या 64.1 करोड़ हो गई। वहीं, ग्रामीण ग्राहकों में 21.2 करोड़ की कमी दर्ज हुई और यह 53.88 करोड़ रह गया। परिणामस्वरूप, जुलाई 2025 में शहरी हिस्सेदारी 54.70 प्रतिशत और ग्रामीण 45.30 प्रतिशत रही। दूसरी ओर मोबाइल ग्राहकों की संख्या 116.3 करोड़ रही। शहरी मोबाइल 63.6 करोड़ और ग्रामीण 52.74 करोड़ रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed