फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Updates: रेंज रोवर 22 फीसदी सस्ती होगी; संगठित क्षेत्र में नौकरी बढ़ने का दावा; विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा

Sat, 25 May 2024 08:12 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 25 May 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
Business News Updates RBI Finance Ministry Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 10 मई को समाप्त हफ्ते में 4.55 अरब डॉलर बढ़कर 648.7 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। लगातार तीसरा सप्ताह है, जब भंडार में तेजी आई है। इससे पहले 5 अप्रैल के हफ्ते में यह रिकॉर्ड 648 अरब डॉलर के पार रहा था। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 10 मई के हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति 3.36 अरब डॉलर बढ़कर 569 अरब डॉलर पर पहुंच गई। सोने का भंडार 1.24 अरब डॉलर तेजी के साथ 57.19 अरब डॉलर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रिजर्व 16.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.32 अरब डॉलर पर रहा। विशेष निकासी अधिकार के तहत 18.16 अरब डॉलर का रिजर्व रहा है। 

विज्ञापन


भारत में बनेगी रेंज रोवर, 22 फीसदी तक होगी सस्ती
जगुआर लैंड रोवर यानी जेएलआर भारत में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का उत्पादन करेगी। स्थानीय उत्पादन के साथ दोनों मॉडल की कीमत 18-22 प्रतिशत तक कम हो सकती है। 54 साल के इतिहास में पहली बार ब्रिटेन के बाहर इसका उत्पादन होगा। कंपनी का मालिकाना हक टाटा मोटर्स के पास है। स्थानीय उत्पादन से रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत इस साल अगस्त से 1.40 करोड़ रुपये होगी। अभी यह 1.90 करोड़ में आती है। रेंज रोवर का दाम 2.60 करोड़ होगा। अभी यह 3.3 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


रेंज रोवर 22 फीसदी सस्ती होगी; सरकार का दावा- संगठित क्षेत्र में बढ़ रहीं नौकरियां; विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा

वित्त मंत्रालय ने कहा, संगठित क्षेत्र में बढ़ रही नौकरियां, घट रही बेरोजगारी दर
अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को देशों के बीच तनाव से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वित्त मंत्रालय ने कहा, देश की मजबूत जीडीपी से चुनौतियों का सामना करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, चालू वित्त वर्ष में वृद्धि की रफ्तार बनाए रखने में भी मदद मिलनी चाहिए। आर्थिक संकेत मजबूत हैं। मार्च तिमाही में जीडीपी के सात फीसदी से ज्यादा की दर से बढ़ने की उम्मीद भी है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में कहा, संगठित क्षेत्र में नौकरियां बढ़ रही हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में लोगों की संख्या का बढ़ना इस तरफ इशारा भी करता है। जनवरी-मार्च तिमाही में शहरी बेरोजगारी दर में सालाना आधार पर गिरावट आई है। खुदरा महंगाई अप्रैल में 4.83 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह पिछले 11 महीनों में सबसे कम है। बाहरी मोर्चे पर वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार आरामदायक स्थिति में है। रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 के अप्रैल-फरवरी में सरकारी पूंजीगत खर्च के मजबूत रुझान व चालू वित्त वर्ष के बजट में परिलक्षित राजकोषीय योजनाओं ने कर्ज स्थिरता से जुड़ी चिंताएं दूर कर दी हैं। वृद्धि, मूल्य स्थिरता और राजकोषीय प्रबंधन सहित भारत की वृहत आर्थिक ताकत के अहम स्तंभ मजबूत हैं। घरेलू विनिर्माण को मजबूत बाहरी समर्थन भी मिलेगा। अप्रैल 2024 में मजबूत निर्यात वृद्धि से संकेत मिलता है कि सेवा व्यापार में आई रफ्तार  2024-25 में भी कायम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 262 लाख टन गेहूं की खरीद, पिछले साल से ज्यादा
गेहूं की खरीद विपणन वर्ष 2024-25 में पिछले साल से ज्यादा 262.48 लाख टन पहुंच गई है। पिछले साल 262.02 लाख टन खरीदी हुई थी। पंजाब-हरियाणा में अच्छी खरीद से वृद्धि हुई है। इस खरीद के एवज में 22.31 लाख किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में 59,715 करोड़ का भुगतान किया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में 124.26 लाख टन, हरियाणा में 71.49 लाख टन व मध्य प्रदेश में 47.78 लाख टन खरीद हुई है। राजस्थान में 9.66 लाख टन व यूपी में 9.07 लाख टन खरीद की गई। 

डाटा : दो साल में 791 मेगावाट जुड़ेगी क्षमता
भारत में डाटा सेंटर उद्योग में अच्छी वृद्धि देखने को मिल रही है। जेएलएल के मुताबिक 2026 तक इस उद्योग में 791 मेगावाट क्षमता जोड़ने का अनुमान है। डाटा सेंटर उद्योग में यह उछाल मुख्य रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग से प्रेरित है। जैसे-जैसे एआई के उपयोग में तेजी आ रही है, वैसे-वैसे यह उद्योग बढ़ रहा है। वर्ष 2024-26 के दौरान भारत में डाटा सेंटर की मांग 650 से 800 मेगावाट के बीच रहने की उम्मीद है। इस उद्योग में आ रही तेजी से रियल एस्टेट उद्योग में एक करोड़ वर्ग फुट मांग बढ़ेगी। इससे 570 करोड़ डॉलर का निवेश आकर्षित होगा।

आईपीओ में ऑडियो-वीडियो की सुविधा
सेबी आईपीओ के लिए ऑफर दस्तावेजों में कंपनियों द्वारा किए गए खुलासों का ऑडियो-विजुअल शुरू करेगी। इससे निवेशकों को ऑफर की विशेषताओं को आसानी से समझने में मदद मिलेगी। इस एवी को सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा। 


हिंडालको को 3,174 करोड़, अशोक लेलैंड को 934 करोड़ रुपये का मुनाफा
हिंडालको को मार्च तिमाही मे 3,174 करोड़ का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में यह 32 फीसदी अधिक है। कुल आय बढ़कर 56,356 करोड़ रुपये रही है। राजस्व के लिहाज से यह दुनिया की सबसे बड़ी अल्युमिनियम कंपनी है। वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लेलैंड को मार्च तिमाही में 933.69 करोड़ का फायदा हुआ है। एक साल पहले की तुलना में यह 16.73 फीसदी अधिक है। राजस्व 13,577.58 करोड़ रुपये रहा है। पूरे वित्त वर्ष में लाभ 2,696 करोड़ रुपये रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed