फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Updates EPFO PMJDY Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi

Biz Updates: ईपीएफओ सदस्यों की संख्या बढ़कर 7.37 करोड़ पहुंची; 10 साल पुराने जनधन खातों का दोबारा केवाईसी

Tue, 12 Nov 2024 06:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 12 Nov 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Business News Updates EPFO PMJDY Share Market USD INR Value Commerce Trade News In Hindi
बिजनेस अपडेट - फोटो : अमर उजाला

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की योजनाओं में योगदान करने वाले नियोक्ताओं की संख्या 2023-24 में सालाना आधार पर 6.6 फीसदी बढ़कर 7.66 लाख हो गई। इस दौरान सदस्यों की संख्या 7.6 फीसदी बढ़कर 7.37 करोड़ पहुंच गई। एक बयान के मुताबिक, संगठन ने पिछले वर्ष की तुलना में बकाया राशि वसूलने में 55.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। इसी तरह, पिछले वर्ष की तुलना में निपटाए गए दावों की संख्या में 7.8 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। 

विज्ञापन

10 साल पुराने जनधन खातों का दोबारा केवाईसी
वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सोमवार को बैंकों को 10 साल पुराने जनधन खातों का नए सिरे से केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) 2014 में शुरू की गई थी। अगस्त, 2014 से दिसंबर, 2014 के दौरान करीब 10.5 करोड़ जनधन खाते खोले गए थे। इन खातों का अब 10 साल के बाद फिर केवाईसी होना है।

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, नागराजू ने पीएमजेडीवाई के खाताधारकों के लिए नए सिरे से केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी हितधारकों के साथ बैठक की। बैठक में दोबारा केवाईसी करने के लिए एटीएम, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और अन्य उपलब्ध डिजिटल चैनलों जैसे सभी माध्यमों में सभी प्रक्रियाएं अपनाने का सुझाव दिया। सचिव ने बैंकों से कहा, वे पीएमजेडीवाई योजना की शुरुआत के समय वाले उत्साह के साथ काम करें व ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए फिर से केवाईसी का कार्य पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना वसूली के दौरान ब्याज में छूट देने पर विचार: सेबी
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जुर्माना भरने में विफल रहने पर वसूली कार्यवाही के दौरान ब्याज में छूट या कमी करने पर विचार का प्रस्ताव किया है। नियामक ने सोमवार को सुझाव दिया, इसके लिए आवेदन आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 220(2ए) के तीन मानदंडों की पूर्ति करने वाले दस्तावेजों के साथ किया जा सकता है। आवेदन संबंधित वसूली अधिकारी के पास किया जाना चाहिए। आवेदन तभी स्वीकार होगा, जब मांग नोटिस पहले ही दिया जा चुका हो और देय मूल राशि का पूरा भुगतान किया गया हो।

विज्ञापन

मंगलवार को रुपया लगातार पांचवें सत्र में नए निचले स्तर पर पहुंचा
पिछले कुछ महीनों से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट का रुख है। इस रिपोर्ट को दाखिल करने के समय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.41 पर कारोबार करता दिखा। यह आर्थिक और भू-राजनीतिक दबावों के कारण 84.48 के अपने रिकॉर्ड निचले स्तर के काफी करीब है। यह स्तर रुपये के लिए लगातार चुनौतियों का संकेत है, जो मजबूत डॉलर की मांग, उच्च कच्चे तेल की कीमतों और काफी विदेशी संस्थागत निकासी के खिलाफ चल रहे संघर्ष को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed