फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   business news updates adani ports vizhinjam seaport welcome first mothership kerala

Business News: अदाणी समूह के विझिनजाम बंदरगाह पर पहुंचा पहला मालवाहक जहाज, कई मायनों में है खास

Thu, 11 Jul 2024 12:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Jul 2024 12:44 PM IST
सार

सैन फर्नांडो जहाज का विझिनजाम बंदरगाह पहुंचना परीक्षण संचालन का हिस्सा है और आधिकारिक रूप से इस बंदरगाह के इस साल सितंबर अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
business news updates adani ports vizhinjam seaport welcome first mothership kerala
विझिनजाम बंदरगाह पहुंचा मालवाहक जहाज - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश के पहले सेमी ऑटोमैटिक बंदरगाह विझिनजाम पर गुरुवार को पहला मालवाहक जहाज पहुंचा। इस जहाज के स्वागत के लिए केरल के बंदरगाह मंत्री वीएन वसावन और अन्य मंत्रियों समेत बंदरगाह के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। मालवाहक जहाज सैन फर्नांडो एक हजार से ज्यादा कंटेनर लेकर विझिनजाम बंदरगाह पहुंचा। 

विज्ञापन


सैन फर्नांडो जहाज का विझिनजाम बंदरगाह पहुंचना परीक्षण संचालन का हिस्सा है और आधिकारिक रूप से इस बंदरगाह के इस साल सितंबर अक्तूबर में शुरू होने की उम्मीद है। विझिनजाम बंदरगाह देश का पहला अर्द्ध-स्वचालित (सेमी-ऑटोमैटिक) बंदरगाह है, जिसका निर्माण अदाणी समूह की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनोमिक जोन लिमिटेड द्वारा किया गया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर केरल सरकार और अदाणी पोर्ट्स कंपनी के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके बाद इस प्रोजेक्ट को 5 दिसंबर 2015 को अदाणी पोर्ट्स को दिया गया था। इस बंदरगाह के निर्माण के लिए कुल 8,867 करोड़ रुपये का निवेश किया गया, जिनमें से 5,595 करोड़ रुपये केरल सरकार ने दिए और केंद्र सरकार ने 818 करोड़ रुपये आवंटित किए। विझिनजाम बंदरगाह का निर्माण निजी-सार्वजनिक साझेदारी के आधार पर किया गया है। 

विज्ञापन

आरबीआई ने गिफ्ट सिटी में विदेशी मुद्रा खातों के व्यापक इस्तेमाल की इजाजत दी
भारतीयों को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी में विदेशी मुद्रा खातों के व्यापक उपयोग की अनुमति दी गई है। बुधवार देर रात भारतीय रिजर्व बैंक ने इसकी घोषणा की। इससे पहले भारतीय नागरिकों पर रेमिटेंस स्कीम (विदेश में धन भेजना अथवा मंगाना) के तहत विदेशी लेनदेन करने पर कुछ पाबंदियां थी। मानदंडों में ढील से वित्त केंद्र में बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं, जैसे भुगतान और बीमा को मदद मिलेगी।

इस फैसले से भारतीय निवेशकों को अब इन खातों में विदेशी मुद्रा रखने की अनुमति होगी। विदेश यात्रा के लिए इस खाते में विदेशी मुद्रा जमा किया जा सकेगा। इस खाते में रखी विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल विदेश में प्रॉपर्टी खरीदने में किया जा सकेगा। विदेशी मुद्रा में इंश्योरेंस खरीद सकेंगे। फॉरेन करेंसी में फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन चुकाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकेगा। अभी तक भारतीयों को शिक्षा और चिकित्सा व्यय के साथ-साथ कुछ प्रकार के निवेशों के लिए हर साल 2.5 लाख डॉलर (20.87 करोड़ ) तक विदेश भेजने की अनुमति है। बताया जा रहा है कि इसकी सीमा भी बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ कि सीमा कितनी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए रियल टाइम बैगेज ट्रैकिंग सुविधा शुरू की
एअर इंडिया ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन पर यात्रियों के लिए रियल टाइम बैगेज ट्रैकिंग सुविधा शुरू की है। हाल के दिनों में एयरलाइन के खिलाफ सामान खोने और सामान मिलने में देरी की शिकायतें मिली हैं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दुनिया की उन चुनिंदा एयरलाइनों में से एक है, जो एयरलाइन कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बिना सीधे मेहमानों को यह सुविधा प्रदान करती है। अन्य सुविधाओं के अलावा, यात्रियों के लिए सामान के बारे में वर्तमान स्थान और आगमन विवरण उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed