फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   business news today updates export import rupees value fm nirmala sitharaman

Business: चुनौतियों के बावजूद 15 फीसदी बढ़ा निर्यात, चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

Tue, 09 Jun 2026 04:28 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 09 Jun 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
business news today updates export import rupees value fm nirmala sitharaman
शेयर बाजार, कारोबार और वाणिज्य जगत की अहम खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद देश का वस्तु निर्यात अप्रैल-मई यानी दो महीने में 15 फीसदी बढ़ा है। वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया, अप्रैल में निर्यात 13.78 फीसदी बढ़कर चार साल के उच्च स्तर 43.56 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोलियम उत्पादों के शिपमेंट में तेजी से निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान व्यापार घाटा 28.38 अरब डॉलर रहा। सरकार मई के लिए आयात और नियात के आंकड़े 15 जून को जारी कर सकती है।
विज्ञापन

बीएमडब्ल्यू की कारें दो फीसदी तक होंगी महंगी

लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया एक जुलाई से अपने सभी कारों की कीमतों में दो फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने सोमवार को कहा, यह मूल्य वृद्धि भारत में स्थानीय रूप से विनिर्मित और पूरी तरह आयातित (सीबीयू) दोनों ब्रांड पर लागू होगी। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा, वृहद आर्थिक चुनौतियों, खासकर रुपये में गिरावट और बढ़ती लॉजिस्टिक लागत को देखते हुए हम एक जुलाई से पूरे सेगमेंट में कीमत दो फीसदी तक बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed