फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News and Updates Parliament Updates Related to Business PM SVANidhi Scheme

Biz Updates: सुमन बेरी को पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के प्रमुख का प्रभार; पढ़ें कारोबार से जुड़ी अहम खबरें

Mon, 16 Dec 2024 06:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 16 Dec 2024 06:37 PM IST
सार

Biz Updates: केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने आठ दिसंबर तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को कुल 13,422 करोड़ रुपये के 94.31 लाख ऋण वितरित किए हैं। यह जानकारी सोमवार को राज्यसभा को दी गई। आइए जानते हैं कारोबार जगत से जुड़ी कुछ अहम खबरों के बारे में।

विज्ञापन
Business News and Updates Parliament Updates Related to Business PM SVANidhi Scheme
बिजनेस अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

विज्ञापन

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बेरी ने बिबेक देबरॉय का स्थान लिया। प्रधानमंत्री के एक प्रमुख आर्थिक सलाहकार रहे देबरॉय का एक नवंबर को निधन हो गया था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सोमवार को बताया कि करीब एक महीने पहले बेरी को ईएसी-पीएम के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ईएसी-पीएम भारत सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री को आर्थिक और उससे जुड़े मुद्दों पर सलाह देने के लिए गठित एक स्वतंत्र निकाय है।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत 13,422 करोड़ रुपये वितरित किए गए
केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने आठ दिसंबर तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत रेहड़ी-पटरी वालों को कुल 13,422 करोड़ रुपये के 94.31 लाख ऋण वितरित किए हैं। यह जानकारी सोमवार को राज्यसभा को दी गई। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में आवास व शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने बताया कि 94.31 लाख ऋणों में से 40.36 लाख ऋण स्ट्रीट वेंडर लाभार्थियों द्वारा चुकाए जा चुके हैं। शहरी स्ट्रीट वेंडर्स के लिए माइक्रो-क्रेडिट योजना, जो 50,000 रुपये तक के जमानत-मुक्त ऋण प्रदान करती है, को नरेंद्र मोदी सरकार ने 2020 में COVID-19 प्रकोप के दौरान शुरू किया था। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (स्वनिधि) योजना के तहत ऋण वितरित करने वाली एजेंसियों या कंपनियों के खिलाफ कोई धोखाधड़ी संबंधी शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन

सरकार बढ़ी हुई पेंशन ईपीएस-95 तुरंत लागू करें: प्रेमचंद्रन

नई दिल्ली। रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के सांसद एनके प्रेमचंद्रन ने संसद में सरकार से सुप्रीम कोर्ट की अनुमोदित बढ़ी हुई पेंशन योजना तुरंत लागू करने की मांग की है। सोमवार को शून्यकाल के दौरान प्रेमचंद्रन ने कहा कि कर्मचारी ईपीएस 1995 के तहत उच्च पेंशन के हकदार हैं। 4 नवंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने मौजूदा कर्मचारियों को कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस), 1995 के तहत उच्च पेंशन का विकल्प चुनने में सक्षम होने के पक्ष में फैसला सुनाया। प्रेमचंद्रन ने पेंशन की गणना पर सरकार से पुनर्विचार करने का आग्रह किया। वहीं, भाजपा सांसद अरुण गोविल ने फिल्म और टेलीविजन उद्योग में तकनीशियनों और सहायक कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा और मानक अनुबंधों का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईएल 2027-28 तक 3,000 मेगावाट सौर परियोजना क्षमता करेगी हासिल

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल ने 661 मेगावाट क्षमता वाली जमीन पर स्थापित सौर ऊर्जा परियोजनाओं पर कुल 1,209 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने सोमवार को राज्यसभा में दिए जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की 2027-28 तक 3,000 मेगावाट सौर परियोजना क्षमता हासिल करने की योजना है, जिसमें चालू वित्त वर्ष में 211.59 मेगावाट, वित्त वर्ष 26 में 697.85 मेगावाट, वित्त वर्ष 27 में 1,235 मेगावाट और वित्त वर्ष 28 में 785 मेगावाट शामिल हैं।

एनडीए के पिछले 10 वर्षों में कुल एफडीआई प्रवाह 709.8 बिलियन डॉलर रहा

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2014 और सितंबर 2024 के बीच एफडीआई का प्रवाह 709.8 अरब डॉलर तक पहुंच गया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों को दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों ने भारत को वैश्विक निवेशकों के लिए सबसे आकर्षक गंतव्यों में से एक बना दिया है। भारत का एफडीआई नीति ढांचा खुलेपन के सिद्धांत पर बनाया गया है, जो अधिकांश क्षेत्रों में स्वचालित मार्ग के तहत 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति देता है।

चार माह में सबसे तेज गति से बढ़ा निजी क्षेत्र का उत्पादन
देश का निजी क्षेत्र का उत्पादन चार माह में सर्वाधिक तेज गति से बढ़ा है। सेवाओं व विनिर्माण में मजबूत मांग व रिकॉर्ड नौकरियों में वृद्धि से अर्थव्यवस्था में इस साल मजबूती बनी रही। साथ ही, दिसंबर में खरीद प्रबंधक सूचकांक यानी पीएमआई बढ़कर 60.7 पर पहुंच गया है। नवंबर में यह 58.6 पर था। एसएंडपी ग्लोबल की ओर से संकलित किया गया एचएसबीसी पीएमआई सूचकांक अगस्त में भी 60 के करीब रहा है। 

ईवी चार्जिंग के लिए 16  हजार करोड़ का निवेश
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की चार्जिंग मांग को पूरा करने और 2030 तक 30 फीसदी विद्युतीकरण के लक्ष्य को पाने के लिए 16,000 करोड़ रुपये के खर्च की जरूरत होगी। फिक्की ने कहा, सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों की राह में पांच प्रमुख चुनौतियां हैं। इनमें सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की जरूरत है।

आईटी क्षेत्र में कम रहेगी नियुक्तियों की रफ्तार
भारतीय आईटी सेवा उद्योग में वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी छमाही तक नियुक्तियों की रफ्तार कम रहने का आशंका है। रेटिंग एजेंसी इक्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में नई सरकार के गठन से तत्काल कुछ नीतिगत अनिश्चितता पैदा हो सकती है।

बजाज आलियांज जनरल ने पेश किए दो नए बीमा ऐड-ऑन कवर

बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने दो मोटर बीमा ऐड-ऑन कवर पेश किया है। इको एश्योर रिपेयर प्रोटेक्शन व नेम्ड ड्राइवर कवर बीमा उद्योग में अपनी तरह के पहले उत्पाद हैं, जिन्हें ग्राहक सुविधा बढ़ाने और व्यक्तिगत कवरेज देने के लिए बनाया गया है। कंपनी के एमडी एवं सीईओ तपन सिंघल ने कहा, इको एश्योर रिपेयर प्रोटेक्शन पर्यावरण अनुकूल मरम्मत व रिप्लेसमेंट सुविधाओं वाला उत्पाद है, जो गुणवत्ता व सुरक्षा से समझौता किए बिना स्थिरता सुनिश्चित करता है। जो ग्राहक ऐड-ऑन का विकल्प चुनते हैं, उन्हें अनिवार्य कटौती के बिना वैल्यू फॉर मनी पर मरम्मत का लाभ मिलेगा। पॉलिसी ओन डैमेज सेक्शन के तहत 12 साल तक की निजी कारों के लिए उपलब्ध है। नेम्ड ड्राइवर ऐड-ऑन कवर उनके लिए है, जिनके पास एक या एक से ज्यादा कारें हैं व जिनके वाहन विशेष लोगों द्वारा चलाए जाते हैं। इसमें पॉलिसीधारक को नामित ड्राइवर के आधार पर ओन डैमेज कवरेज की अनुमति मिलती है। 

एलआईसी में बिना दावे के पड़े हैं 881 करोड़

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पास 2023-24 में 880.93 करोड़ रुपये की बिना दावे वाली परिपक्वता राशि है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि वित्त वर्ष 2024 के दौरान 3,72,282 पॉलिसीधारकों ने परिपक्वता लाभ का दावा ही नहीं किया। वहीं, बीते वर्ष के दौरान 3,73,329 पॉलिसीधारकों की 815.04 करोड़ रुपये की राशि बिना दावे के रह गई थी। 2023-24 के दौरान 14 लाख रुपये के 10 मृत्यु दावे बगैर दावे के रह गए। बिना दावे वाले और बकाया दावों को कम करने के लिए एलआईसी ने पॉलिसीधारकों को उनकी बकाया राशि का दावा करने के लिए रेडियो जिंगल्स के अलावा प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया विज्ञापन सहित कई तरीके अपनाए हैं। उन्होंने कहा कि दावा न किए गए खातों में पड़ी बकाया राशि का निपटान दावा अनुरोध मिलने पर पॉलिसीधारकों या दावेदारों के पक्ष में किया जाता है।

438 परियोजनाओं की लागत में 5.18 लाख करोड़ रुपये की हुई बढ़ोतरी

150 करोड़ रुपये या उससे अधिक की लागत वाली 438 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत में 62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़ोतरी 5.18 लाख करोड़ रुपये है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने राज्यसभा को बताया, इन 438 परियोजनाओं की लागत 8.38 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 13.56 लाख करोड़ रुपये हो गई। 1 नवंबर तक मंत्रालय की निगरानी में 1,747 परियोजनाओं में से कुल 438 ने लागत में 5.18 लाख करोड़ की वृद्धि दर्ज की। परियोजनाओं की लागत में वृद्धि के मुख्य कारण मूल लागत का कम आकलन, विदेशी मुद्रा और वैधानिक शुल्कों की दरों में परिवर्तन, भूमि अधिग्रहण की बढ़ती लागत और कुशल जनशक्ति या श्रम की कमी हैं।

नवंबर तक लगाए गए 73 लाख स्मार्ट मीटर
रिवैंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत 29 नवंबर तक कई राज्यों में करीब 73 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं। वहीं, 11 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में शून्य इंस्टॉलेशन है। राज्यसभा में बिजली राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि जुलाई 2021 में शुरू किए गए आरडीएसएस के तहत मार्च 2025 तक 3.3 लाख करोड़ रुपये के व्यय से करीब 25 करोड़ स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने हैं। 29 नवंबर तक कई राज्यों में करीब 19.79 करोड़ स्मार्ट मीटर स्वीकृत किए गए हैं और 72.97 लाख मीटर लगाए गए हैं।

क्रिप्टो : नियम बनाने की समयसीमा नहीं
वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) उद्योग जैसे क्रिप्टोकरेंसी के लिए विस्तृत नियम बनाने की कोई समयसीमा तय नहीं है। वित्त राज्य मंत्री पकज चौधरी ने बताया कि इस विषय पर कोई भी विस्तृत नियामक ढांचा केवल खतरों और फायदों के मूल्यांकन, सामान्य वर्गीकरण व मानकों के मूल्यांकन पर महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सहयोग के साथ ही प्रभावी हो सकता है।

17.49 लाख ने चुना उच्च पेंशन विकल्प
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सेवानिवृत्ति निधि निकाय के 17.49 लाख सदस्यों ने नवंबर 2022 में शीर्ष अदालत के आदेश के बाद उच्च पेंशन के लिए अपने वास्तविक मूल वेतन पर अंशदान करने के विकल्प के लिए आवेदन किया है। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मौजूदा वक्त में ये आवेदक 15,000 रुपये प्रति माह की तय सीमा पर या तो अंशदान कर रहे हैं या कर चुके हैं, भले ही उनका वास्तविक मूल वेतन अधिक हो। 

तीन साल में 30 करोड़ मजदूरों ने ई-श्रम पोर्टल पर कराया पंजीकरण
सरकार ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि बीते तीन साल में ई-श्रम पोर्टल पर 30 करोड़ से अधिक मजदूरों ने पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के साथ पंजीकृत लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि 2014-15 में 15.84 करोड़ लोगों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 2023-24 में पंजीकरण की संख्या बढ़कर 29 करोड़ से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed