फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business News Air India to hire 900 pilots and 4200 cabin crew India foreign exchange reserves at 11-week low

Business News: 5100 पायलट-क्रू की भर्ती करेगी एअर इंडिया, विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 11 हफ्ते के निचले स्तर पर

Sat, 25 Feb 2023 05:21 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 25 Feb 2023 05:21 AM IST
सार

आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति 17 फरवरी वाले सप्ताह में 4.515 अरब डॉलर घटकर 496.072 अरब डॉलर रह गई। पढ़ें बिजनेस से जुड़ी कुछ अहम खबरें...

विज्ञापन
Business News Air India to hire 900 pilots and 4200 cabin crew India foreign exchange reserves at 11-week low
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

विस्तार

टाटा समूह की विमानन कंपनी एअर  इंडिया इस साल पायलट समेत 5,100 लोगों को भर्ती करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को कहा, कुल भर्तियों में पायलट की संख्या 900 होगी। वहीं, 4,200 केबिन क्रू को भी नौकरी दी जाएगी। कंपनी ने कहा, मई, 2022 से फरवरी, 2023 के बीच उसने 1,900 केबिन क्रू की भर्ती की थी। कंपनी ने हाल में 470 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। वह आगे भी बड़ी संख्या में भर्ती करेगी।

विज्ञापन

देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 17 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.681 अरब डॉलर घटकर 11 माह के निचले स्तर 561.26 अरब डॉलर पर आ गया। यह विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट है। इससे पिछले सप्ताह में यह 8.319 अरब डॉलर कम होकर 566.948 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति 17 फरवरी वाले सप्ताह में 4.515 अरब डॉलर घटकर 496.072 अरब डॉलर रह गई।  इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 1.045 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 41.817 अरब डॉलर रह गया। विशेष निकासी अधिकार भी 8.7 करोड़ डॉलर घटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनियाभर में 8,500 लोगों की छंटनी करेगी एरिक्सन
एरिक्सन ने कहा है कि वह दुनियाभर में 8,500 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। लागत कम करने के लिए वह यह फैसला ली है। दूरसंचार इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी छंटनी है। कर्मचारियों को निकालने का आधार स्थानीय देशों के मुताबिक होगा। कई देशों में छंटनी की शुरुआत हो चुकी है। इसके पास 1.05 लाख कर्मचारी हैं।

विज्ञापन

एनटीपीसी ने दिया 4,121 करोड़ लाभांश
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने 2022-23 में शेयरधारकों को 4,121.08 करोड़ लाभांश दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को बताया, इसने 42.50 रुपये प्रति शेयर चुकता पूंजी के हिसाब से दिया। यह लगातार 30वां साल है, जब कंपनी ने लाभांश दिया है।

इस साल दो चिप विनिर्माण इकाइयों को मिलेगी मंजूरी
सरकार को उम्मीद है कि देश में इलेक्ट्रॉनिक चिप विनिर्माण संयंत्रों का निर्माण शुरू करने के लिए इस साल दो आवेदनों को मंजूरी दी जाएगी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को कहा, इलेक्ट्रॉनिक चिप व्यवसाय में मंदी की वर्तमान स्थिति का भारत के सेमीकंडक्टर कार्यक्रम पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। 2023 में मोबाइल फोन निर्यात में एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार करेंगे।

मारुति इग्निस 27 हजार रुपये तक महंगी
मारुति ने इग्निस की कीमत 27,000 रुपये तक बढ़ा दी है। शुक्रवार को कंपनी ने बताया कि इस मॉडल में अतिरिक्त सुरक्षा के उपाय हैं। अलग-अलग मॉडलों पर कीमतें बढ़ी हैं। सबसे ज्यादा 27 हजार तक बढ़ी है। यह कीमत तुरंत लागू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed