फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Business: Jio Announces US$15 Million Investment in Two (TWO) Platforms Inc. Akash Ambani said, “We are impressed by the strong experience and capabilities of the founding team at TWO

Reliance Jio: इंक में 15 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा जियो, आकाश अंबानी ने कही यह बात

Fri, 04 Feb 2022 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 04 Feb 2022 07:41 PM IST
सार

TWO एक आर्टिफिशियल रियलिटी कंपनी है जो इंटरैक्टिव और इमर्सनल एआई एक्सपीरियंस पर फोकस करती है। टेक्स्ट और वॉयस के बाद, TWO का मानना है कि AI का भविष्य विजुअल और इंटरेक्टिव में है।

विज्ञापन
Business: Jio Announces US$15 Million Investment in Two (TWO) Platforms Inc. Akash Ambani said, “We are impressed by the strong experience and capabilities of the founding team at TWO
जियो ने टू (TWO) प्लेटफॉर्म इंक में 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की। - फोटो : twitter

विस्तार

जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JIO) ने सिलिकॉन वैली के डीप टेक स्टार्टअप टू प्लेटफॉर्म्स इंक (TWO) में 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश की घोषणा की। यह निवेश टू प्लेटफॉर्म्स इंक की 25 फीसदी हिस्सेदारी के लिए किया गया है। 

विज्ञापन

AI का भविष्य, विजुअल और इंटरेक्टिव दुनिया

टू (TWO) एक आर्टिफिशियल रियलिटी कंपनी है जो इंटरैक्टिव और इमर्सनल एआई एक्सपीरियंस पर फोकस करती है। टेक्स्ट और वॉयस के बाद, TWO का मानना है कि AI का भविष्य विजुअल और इंटरेक्टिव दुनिया में है। इसका आर्टिफिशियल रियलिटी प्लेटफॉर्म, रियल-टाइम AI वॉयस और वीडियो कॉल, डिजिटल ह्यूमन, इमर्सिव स्पेस और लाइफलाइक गेमिंग को बनाता है। TWO की योजना अपनी इंटरैक्टिव एआई तकनीकों को पहले उपभोक्ता एप्लीकेशन्स तक ले जाने की है, इसके बाद मनोरंजन और गेमिंग के साथ-साथ खुदरा, सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण सहित उद्यम सॉल्युशन्स पर भी वे काम करेंगे। 

विज्ञापन

नई तकनीक के लिए साथ मिलकर करेंगे काम

TWO की संस्थापक टीम को अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ अनुसंधान, डिजाइन और संचालन में कई वर्षों का नेतृत्व अनुभव है। इसके संस्थापक प्रणव मिस्त्री हैं। TWO नई तकनीकों जैसे AI, मेटावर्स और मिक्स्ड रियलिटिस जैसी तकनीकों के निर्माण के लिए जियो के साथ मिलकर काम करेगा। निवेश पर बोलते हुए जियो के निदेशक, आकाश अंबानी ने कहा, “हम TWO में संस्थापक टीम के मजबूत अनुभव और क्षमताओं से प्रभावित हैं। हम इंटरैक्टिव एआई, इमर्सिव गेमिंग और मेटावर्स के क्षेत्रों में नए उत्पादों के विकास में तेजी लाने में मदद करने के लिए टू के साथ मिलकर काम करेंगे। TWO के सीईओ प्रणव मिस्त्री ने भी इस डील पर खुशी जाहिर करते हुए जियो के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साह जताया। व्हाइट एंड केस ने इस लेनदेन के लिए जियो के कानूनी सलाहकार के रूप में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed