सूरत: कालेधन की घोषणा के बाद बोर्ड लगा बिल्डर कर रहा प्रचार
आईडीएस के तहत देश में 71 हजार करोड़ से ज्यादा कालेधन का खुलासा हुआ है। सरकार ने ज्यादा से ज्यादा कालेधन का खुलासा हो इसके लिए आय उजागर करने वालों की जानकारी का खुलासा न करने की खुद ही शर्त लगायी थी।
इसका लाभ भी दिखा और लोगों ने बढ़-चढ़कर इसका लाभ उठाया। लेकिन सूरत के एक बिल्डर ने वो कर दिखाया जो औरों के लिए मिसाल से कम नहीं है।
वो खुद ही सबके सामने अपने तर्क के साथ सामने आ गए हैं, वो भी बाकायदा बोर्ड लगाकर।
बोर्ड लगाकर दे रहे जानकारी
टीवी चैनल सीएनबीसी आवाज के अनुसार उन्होंने अपने प्रोजेक्ट के बाहर एक बोर्ड लगाया है। इस बोर्ड में लिखा गया है कि आईडीसी-2016 के अधीन इस प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है। यानि पहले तो इसमें काला धन लगा था जो अब सफेद हो चुका है।
बिल्डर शंकरभाई शाह का मानना है कि उन्होंने 6 करोड़ रुपये का खुलासा किया है तो सीना ठोककर कहने में क्या हर्ज है।
उन्होंने कहा कि खुलासा कर ही दिया तो फिर डरना क्या और क्या पता उनको देखकर कई लोगों को प्रेरणा मिल जाए।