फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2024: We are well on track to meet the 4.5% fiscal deficit on or below 4.5 even by FY26 says Sitharaman

Budget 2024: 'अंतरिम बजट GDP यानी गवर्नेंस, डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस की झलक', राजकोषीय घाटे पर ये बोलीं सीतारमण

Thu, 01 Feb 2024 05:12 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 01 Feb 2024 05:12 PM IST
सार

Budget 2024: वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण ने बजट के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि हमने अर्थव्यवस्था को सही इरादों, सही नीतियों और सही निर्णयों के साथ प्रबंधित किया है।  उन्होंने कहा कि लोग बेहतर ढंग से रह रहे हैं और बेहतर आमदनी हासिल कर पा रहे हैं। भविष्य के लिए उनकी उच्च आकांक्षाएं है।

विज्ञापन
Budget 2024: We are well on track to meet the 4.5% fiscal deficit on or below 4.5 even by FY26 says Sitharaman
निर्मला सीतारमण - फोटो : PIB

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह सिर्फ चुनावों से पहले पेश किया गया अंतरिम बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट में देश की जीडीपी (GDP) यानी गवर्नेंस (Governance), विकास (Develpment) और प्रदर्शन (Performance) की जानकारी दी गई है। गवर्नेंस की बात करें तो यह बजट उन क्षेत्रों की ओर हमारा ध्यान खींचता है जहां हमने विकास किया है।

विज्ञापन


हमने अर्थव्यवस्था को सही इरादों, सही नीतियों और सही निर्णयों के साथ प्रबंधित किया है। D यानी डेवलपमेंट विकास) की बात करें तो लोग बेहतर ढंग से रह रहे हैं और बेहतर कमाई कर रहे हैं। भविष्य के लिए उनकी उच्च आकांक्षाएं है। वित्त मंत्री ने कि 'पी' यानी परफॉर्मेंस की बात करें तो लगातार तीन वर्षों में 7% वृद्धि दर हासिल की गई है। हमारा देश जी-20 में तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और देश के सभी हिस्से विकास में अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बातया, "बजट घाटा या राजकोषीय घाटा 5.8% है जो 5.9 से कम है। इसी तरह, हमनें 2024-25 के बजट के लिए, हमने राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 5.1% कर दिया है। वित्त मंत्री के अनुसार आंकड़े स्पष्ट रूप से संकेत दे रहे हैं कि हम 2021-22 में निर्धारित लक्ष्य जिसके तहत  वित्त वर्ष 26 तक राजकोषीय घाटे को 4.5% या उससे भी कम किया जाना है, हासिल करने के रास्ते पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed