फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2022 Not only Finance Minister these three Prime Ministers also presented budget including Jawahar Lal Nehru

Budget 2022: देश के वित्त मंत्री ही नहीं इन तीन प्रधानमंत्रियों ने भी पेश किया आम बजट, नेहरू समेत ये नाम शामिल

Sat, 29 Jan 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Jan 2022 03:40 PM IST
सार

Three Prime Ministers also presented Budget In Indian History: देश का आम बजट पेश होने वाला है। कोरोना के साये में इस बार भी डिजिटल बजट पेश करेंगी। देश की वित्तीय सेहत का पूरा लेखा-जोखा पेश या बजट पेश करने की जिम्मेदारी आमतौर पर वित्त मंत्री की होती है, लेकिन भारतीय इतिहास में तीन बार ऐसे मौके भी आए हैं, जब प्रधानमंत्री को बजट पेश करना पड़ा। आइए जानते हैं इन प्रधानमंत्रियों और इनके बजट पेश करने के कारणों के बारे में। 

 

विज्ञापन
Budget 2022 Not only Finance Minister these three Prime Ministers also presented budget including Jawahar Lal Nehru
बजट 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश का आम बजट पेश होने वाला है। 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2022 जनता के सामने पेश करेंगी। पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का यह चौथा बजट होगा। कोरोना के साये में इस बार भी डिजिटल बजट पेश करेंगी। देश की वित्तीय सेहत का पूरा लेखा-जोखा पेश या बजट पेश करने की जिम्मेदारी आमतौर पर वित्त मंत्री की होती है, लेकिन भारतीय इतिहास में तीन बार ऐसे मौके भी आए हैं, जब प्रधानमंत्री को बजट पेश करना पड़ा। आइए जानते हैं इन प्रधानमंत्रियों और इनके बजट पेश करने के कारणों के बारे में। 

विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू का बजट
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री रहते हुए दो बार देश के वित्त मंत्री भी रहे। उन्होंने 24 जुलाई 1956 से लेकर 30 अगस्त 1956 तक पहली बार वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। इसके बाद 13 फरवरी 1958 से लेकर 13 मार्च 1958 तक दूसरी बार सिर्फ 29 दिन तक नेहरू वित्त मंत्री रहे। इसी दौरान उन्होंने देश का आम बजट भी पेश किया है। यह पहला मौका था, जब भारत के प्रधानमंत्री ने बजट पेश किया था। 
विज्ञापन

दरअसल, नेहरू सरकार में वित्त मंत्री टीटी कृष्णमचारी थे। उन्हें मूंदड़ा घोटाले की वजह से पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इस वजह से नेहरू ने संसद में बजट पेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी ने पेश किया बजट
भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी देश की ऐसी दूसरी प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने बजट पेश किया। दरअसल, इंदिरा सरकार में वित्त मंत्री मोरारजी देसाई के इस्तीफा के बाद उन्होंने वित्त मंत्री का पदभार संभाला। इंदिरा गांधी ने वित्त वर्ष 1970-71 का बजट पेश किया था। 





राजीव गांधी को भी मिला मौका
खास बात यह रही कि भारत में देश का आम बजट पेश करने वाले तीनों प्रधानमंत्री गांधी-नेहरू परिवार से ही थे। तत्कालीन वित्त मंत्री वीपी सिंह के सरकार से बाहर होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी पीएम रहते हुए वित्त मंत्री का पदभार संभाला। राजीव गांधी ने वित्त वर्ष 1987-88 का आम बजट पेश किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed