फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Budget 2019 Nirmala Sitharaman announcement on loan

बजट 2019: 45 लाख का लोन लेने पर 1.5 लाख की अतिरिक्त छूट

Fri, 05 Jul 2019 02:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 05 Jul 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Budget 2019 Nirmala Sitharaman announcement on loan
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 का आम बजट शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया और कई क्षेत्रों को सौगात दी। मध्यम वर्गीय लोगों के लिए वित्त मंत्री ने बड़ा एलान किया। सरकार ने हाउसिंग लोन के ब्याज पर मिलने वाली सीमा को बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

वित्त मंत्री ने दिया तोहफा

सरकार द्वारा एलान किया गया है कि हाउसिंग लोन के ब्याज पर मिलने वाली कुल छूट अब दो लाख से बढ़कर 3.5 लाख हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, 45 लाख रुपये के लोन लेने पर लोगों को 1.5 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन

यह है सरकार का मकसद

इससे मध्यम वर्ग के परिवारों को बहुत फायदा होगा। दरअसल सरकार का मकसद बदहाली से गुजर रहे रियल स्टेट और हाउसिंग सेक्टर को पटरी पर लाना है। इससे उन लाखों लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा, जो अपना खुद का घर खरीदने की ख्वाहिश रखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने पर टैक्स में 1.5 लाख की छूट

इतना ही नहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए भी बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर जीएसटी रेट 12 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने की खातिर लिए गए लोन पर चुकाए जाने वाले ब्याज पर 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त इनकम टैक्स छूट (एडिशनल इनकम टैक्स डिडक्शन) भी मिलेगी। सरकार इस कदम से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लोगों के लिए किफायती बनाना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed