{"_id":"57beb52c4f1c1b680cd4f8b5","slug":"bsnl-offers-double-data-on-data-packs","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSNL लाया ग्राहकों के लिए खास ऑफर, पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
BSNL लाया ग्राहकों के लिए खास ऑफर, पढ़ें पूरी खबर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 25 Aug 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने प्राइवेट कंपनियों से मिल रही टक्कर के लिए कमर कस ली है। अपनी प्रतिद्वंदि कंपनियों को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने गुरुवार को अपने डेटा पैक्स में बदलाव किए हैं।
विज्ञापन
बीएसएनएल जहां 1099 रुपए में एक महीने तक अनलिमिटेड 3जी डाटा पैक की देगी, वहीं कई इंटरनेट पैक्स में दोगुना डाटा देने की पेशकश की गयी है। इसके तहत पहले 549 रुपए में पांच जीबी डाटा मिलता था, अब इसी कीमत में 10 जीबी डाटा एक महीने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन
वहीं 10 दिन की वैधता वाले 156 रुपए वाले प्लान में अब 2 जीबी का 3जी डेटा दिया जाएगा। बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि नेटवर्क में किए गए विस्तार के कारण बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
हमारे ग्राहकों को अब 1099 रुपए के डेटा पैक में बिना स्पीड कम हुए अनलिमिटेड 3जी दिया मिलेगा और ऐसा ऑफर देने वाली बीएसएनएल इकलौती कंपनी होगी। इससे हमारे ग्राहकों को इंटरनेट का इस्तेमाल करने में और ज्यादा सुविधा होगी। टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक अप्रैल में लगातार तीसरे महीने बीएसएनएल के ग्राहकों में बढ़ोतरी हुई है।