फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   BSNL makes quarterly profit after 17 years profit of Rs 262 crore in the third quarter

BSNL Profit: बीएसएनएल ने 17 साल बाद तिमाही लाभ कमाया, तीसरी तिमाही में 262 करोड़ रुपये मुनाफा

Fri, 14 Feb 2025 10:24 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 14 Feb 2025 10:24 PM IST
सार

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत के दूरसंचार क्षेत्र के लिए आज बड़ा अहम दिन है। बीएसएनएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 17 साल में पहली बार तिमाही लाभ दर्ज किया है। बीएसएनएल को 262 करोड़ रुपये का तिमाही लाभ हुआ है। हमें उम्मीद है कि चौथी तिमाही में भी कंपनी के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। साथ ही हम खर्च और लागत को नियंत्रित करके अपने घाटे को कम कर पाएंगे। 

विज्ञापन
BSNL makes quarterly profit after 17 years profit of Rs 262 crore in the third quarter
बीएसएनएल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को 17 साल बाद बड़ा तिमाही लाभ हुआ है। बीएसएनएल ने मौजूदा वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में 262 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत के दूरसंचार क्षेत्र के लिए आज बड़ा अहम दिन है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि दूरसंचार क्षेत्र भारत के डिजिटल भविष्य का वाहक बनेगा। इस दिशा में हमारे सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता पूरी दृढ़ता से काम कर रहे हैं। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में बीएसएनएल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 17 साल में पहली बार तिमाही लाभ दर्ज किया है। बीएसएनएल को 262 करोड़ रुपये का तिमाही लाभ हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस तिमाही में बीएसएनएल के सेलुलर मोबिलिटी में 15 फीसदी, एफटीटीएच में 18 फीसदी और लीज लाइन्स में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी मुनाफे की राह पर बढ़ रही है। हमें उम्मीद है कि चौथी तिमाही में भी कंपनी के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। साथ ही हम खर्च और लागत को नियंत्रित करके अपने घाटे को कम कर पाएंगे। 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि बीएसएनएल ग्राहकों की संख्या भी जून 2024 में 8.4 करोड़ से बढ़कर दिसंबर 2024 में नौ करोड़ हो गई। एक लाख टॉवर के लक्ष्य के सापेक्ष हम 75 हजार टॉवरों का निर्माण पूरा कर चुके हैं। 65 हजार टॉवरों का निर्माण चल रहा है। इस साल जून तक एक लाख टॉवर शुरू हो जाएंगे। 



बीएसएनएल के सीएमडी ए रॉबर्ट जे रवि ने कहा कि इस कोशिश से उम्मीद है कि राजस्व वृद्धि में सुधार होगा। यह वित्तीय वर्ष के अंत तक 20 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। बीएसएनएल ने अपनी वित्तीय लागत और खर्च को कम किया है। इससे पिछले साल के मुकाबले घाटे में 1800 करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सेवाओं के लिए हमने वाईफाई रोमिंग, बीआईटीवी और सभी एफटीटीएच ग्राहकों के लिए आईएफटीवी जैसे नए प्रयोग किए हैं। गुणवत्ता ने हमारे ग्राहकों के विश्वास को मजबूत किया है। साथ ही भारत में अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता के रूप में बीएसएनएल की स्थिति को मजबूत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed