फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bse 35 lakh investors from uttar pradesh entered in stock market in one year 44 lakh from Maharashtra

BSE: शेयर बाजार में महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश से चुनौती, एक साल में यूपी से 35 लाख नए निवेशकों ने किया प्रवेश

Sat, 13 May 2023 06:56 AM IST
गुलाम अहमद अभिषेक गुप्ता, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, लखनऊ Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 13 May 2023 06:56 AM IST
सार

बीएसई के मुताबिक, नए डीमैट खाते खोलने में यूपी ने महाराष्ट्र के अलावा सभी को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में 37% की बढ़त हुई है। इसी अवधि में महाराष्ट्र की ग्रोथ 20%, गुजरात की 15%, राजस्थान की 26% और कर्नाटक की 20% रही है। 

विज्ञापन
bse 35 lakh investors from uttar pradesh entered in stock market in one year 44 lakh from Maharashtra
बीएसई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार में यूपी की ठसक लगातार बढ़ रही है। शेयर बाजार के गढ़ महाराष्ट्र को ही यूपी वालों ने सीधी टक्कर दे दी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के मुताबिक एक साल में यूपी से 35 लाख नए निवेशकों ने शेयर बाजार में प्रवेश किया है। ये संख्या महाराष्ट्र (44 लाख) के बाद सर्वाधिक है। गुजरात से 17 लाख नए निवेशकों ने प्रवेश किया है।

विज्ञापन


बीएसई के मुताबिक, नए डीमैट खाते खोलने में यूपी ने महाराष्ट्र के अलावा सभी को पीछे छोड़ दिया है। एक साल में 37% की बढ़त हुई है। इसी अवधि में महाराष्ट्र की ग्रोथ 20%, गुजरात की 15%, राजस्थान की 26% और कर्नाटक की 20% रही है। यूपी में आय बढ़ने, महिलाओं का बाजार में रुझान और जोखिम की क्षमता प्रमुख वजहें हैं।
विज्ञापन


यूपी वालों के डीमैट खातों में 18,700 करोड़ के शेयर
कुल डीमैट खातों में 3.40 लाख करोड़ रुपये के शेयर जमा हैं। इसमें यूपी की हिस्सेदारी करीब 5.5% है। यानी डीमैट खातों में यूपी वालों के 18,700 करोड़ रुपये के शेयर सुरक्षित हैं। शेयर बाजार के कुल कारोबार में सालाना 1.28 लाख करोड़ यूपी से हो रहा है। इसमें भी 30% की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह बढ़ी यूपी की धमक
2021-22 में निवेशक-   92 लाख
2022-23 में निवेशक-  1.27 करोड़
एक साल में बढ़ी संख्या-   35 लाख

ब्रोकिंग कंपनियों की संख्या
महाराष्ट्र : 7309
यूपी : 6693
गुजरात : 5709
कर्नाटक :  3742
प.बंगाल :  3561
तमिलनाडु : 3537
(सोर्स : नेशनल सिक्योरिटी डिपाॅजिटरी लिमिटेड)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed