{"_id":"5b24ecd44f1c1bf67a8b5805","slug":"branded-readymade-clothes-to-become-costly-due-to-non-availability-of-dye","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कपड़े खरीदना हो जाएगा और महंगा, कंपनियां करने जा रही हैं 30 फीसदी की बढ़ोतरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
ब्रांडेड कपड़े खरीदना हो जाएगा और महंगा, कंपनियां करने जा रही हैं 30 फीसदी की बढ़ोतरी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jun 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में विदेशी कंपनियों के ब्रांडेड कपड़े खरीदना और महंगा हो सकता है। कई कंपनियां अपने उत्पादों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी आने वाले दिनों में कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कपड़ों की डाई बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन
इन ब्रांड्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
जिन विदेशी ब्रांडों पर इसका असर सबसे ज्यादा पड़ने की संभावना है उनमें ज़ारा, गैप, एचएंडएम, ओल्ड नेवी, इकिया और मार्क एंड स्पेंसर शामिल हैं। यह कंपनियां भारत में ही अपने कपड़ों को तैयार कराती हैं और फिर पूरे विश्व में इनको बेचती हैं। दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कंपनियों की तादाद सबसे ज्यादा है, जो विदेशी कंपनियों के लिए कपड़े तैयार करती हैं।
विज्ञापन
कंपनियों ने बंद किया प्रोडक्शन
दिल्ली-एनसीआर में स्थित कई कंपनियों ने डाई के महंगा हो जाने के बाद अपना प्रोडक्शन बंद कर दिया है। यह ऐसे समय में है, जब नए कलेक्शन के लिए पूरे विश्व से ऑर्डर आ रहे हैं। डाई की कीमतों में पिछले 15 दिनों में खासी वृद्धि देखने को मिली है।
विज्ञापन
इसलिए कंपनियां अपना खर्चा भी बड़ी मुश्किल से निकाल पा रही हैं। दिल्ली में 150 से अधिक कंपनियां हैं, जो इन ब्रांड्स के कपड़ों के लिए डाई को तैयार करके भेजते हैं। पेट कोक और फर्नेस ऑयल पर बैन लगने से डाई बनाने में काफी दिक्कतों का सामना पड़ रहा है।