फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   bpl ration card holders can get free lpg connection under ujjawala scheme

खुशखबरः बीपीएल राशन कार्ड वालों को भी मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन

Mon, 17 Dec 2018 02:12 PM IST
Amit Saini बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Saini Updated Mon, 17 Dec 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
bpl ration card holders can get free lpg connection under ujjawala scheme

उज्जवला स्कीम के तहत मिलने वाले मुफ्त रसोई गैस (एलपीजी) कनेक्शन का दायरा सरकार बढ़ाने जा रही है। सरकार जल्द ही अब राशन कार्ड धारकों को भी इस योजना के दायरे में लेकर आएगी। अभी फिलहाल इस योजना के तहत केवल आधार कार्ड धारक और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) जीवन यापन करने वालों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलता था। 

विज्ञापन


9.27 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 9.27 करोड़ बीपीएल राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। ऐसे लोगों को केवल एक सेल्फ डिक्लेरेशन लिखकर देना होगा कि वो वास्तव में गरीब हैं और उन्हें इस योजना में शामिल कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


देश में 5.8 करोड़ लोगों को मिला कनेक्शन

अभी तक उज्जवला योजना में करीब 5.8 करोड़ लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिल चुका है। पहले इसके लिए केवल आधार कार्ड वालों को इस योजना में शामिल किया गया था, लेकिन अब इसका आधार बढ़ाया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके। फिलहाल देश भर के 90 फीसदी लोगों के पास एलपीजी कनेक्शन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्ज्वला के तहत एलपीजी रिफिल की संख्या बढ़ी

उज्ज्वला योजना में जिन्हें गैस कनेक्शन मिला है, वे रिफिल भी भरवाने लगे हैं। अब उनका वार्षिक रिफिल का औसत चार सिलेंडर हो गया है। गौरतलब है कि विपक्षी दलों ने सरकार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उज्ज्वला योजना में भले ही फ्री में गैस कनेक्शन दे दिया हो, लेकिन वे एक बार सिलेंडर खत्म होने के बाद रिफिल नहीं ले रहे हैं, बल्कि फिर पुराने तरीके से ही खाना बनाने लगे हैं। प्रधान का कहना है कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवार में सिलेंडर का खपत कम है, इसलिए वे रिफिल भी कम ही ले रहे हैं। तब भी वे साल में औसतन चार रिफिल सिलेंडर ले रहे हैं।

 100 नए बॉटलिंग प्लांट लगेंगे

देश भर के सभी घरों में एलपीजी कनेक्शन होगा, तो रिफिल सिलेंडरों की मांग बढ़ेगी। इससे निबटने के लिए 100 और बॉटलिंग प्लांट लगाए जाएंगे। इस समय तीनों सरकारी तेल विपणन कंपनियों के 190 बॉटलिंग प्लांट काम कर रहे हैं। वर्तमान में देश में करीब 19,000 एलपीजी वितरक हैं, इनकी संख्या बढ़ाकर 25,000 की जाएगी। इतनी मांग पूरी करने के लिए एलपीजी का आयात भी बढ़ाना होगा और आयातित एलपीजी के सस्ते परिवहन का भी इंतजाम करना होगा।


इसके लिए कुछ नए एलपीजी टर्मिनल बनाए जा रहे हैं, जबकि कांडला से गोरखपुर तक करीब ढाई हजार किलोमीटर का एलपीजी पाइपलाइन भी तैयार किया जा रहा है। इससे आयातित एलपीजी सस्ते में बॉटलिंग प्लांटों तक पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed