{"_id":"674d5daeb47a91400b0923e7","slug":"bombay-high-court-grants-relief-to-burger-king-in-trademark-suit-against-indian-joint-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Burger King Row: अदालत ने पुणे के रेस्तरां को 'बर्गर किंग' नाम का इस्तेमाल करने से रोका, समझें पूरा मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Burger King Row: अदालत ने पुणे के रेस्तरां को 'बर्गर किंग' नाम का इस्तेमाल करने से रोका, समझें पूरा मामला
Mon, 02 Dec 2024 12:41 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:41 PM IST
सार
बर्गर किंग कॉरपोरेशन ने उच्च न्यायालय में एक आवेदन दायर कर पुणे के रेस्तरां के मालिकों अनहिता ईरानी और शापूर ईरानी के खिलाफ सुनवाई करने और अंतिम निपटारे तक ‘‘बर्गर किंग’’ नाम का इस्तेमाल करने पर अंतरिम रोक लगाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
बॉम्बे हाई कोर्ट
- फोटो : ANI
विस्तार
बंबई उच्च न्यायालय ने पुणे के एक रेस्तरां की ओर से ‘बर्गर किंग’ नाम का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में सोमवार को एक अंतरिम आदेश जारी किया गया। अदालत ने अमेरिकी दिग्गज कंपनी बर्गर किंग कॉरपोरेशन की ट्रेडमार्क उल्लंघन याचिका पर सुनवाई पूरी होने और उसका निपटारा होने तक यह रोक लगाई है।
विज्ञापन
कंपनी ने अगस्त में उच्च न्यायालय में एक अपील दायर की थी, जिसमें उसी महीने पुणे की एक अदालत की ओर से पारित आदेश को चुनौती दी गई थी। उस फैसले में इसी नाम के रेस्तरां के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन के आरोप वाली याचिका को खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
बर्गर किंग कॉरपोरेशन ने उच्च न्यायालय में एक आवेदन दायर कर पुणे के रेस्तरां के मालिकों अनहिता ईरानी और शापूर ईरानी के खिलाफ सुनवाई करने और अंतिम निपटारे तक ‘‘बर्गर किंग’’ नाम का इस्तेमाल करने पर अंतरिम रोक लगाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर और न्यायमूर्ति राजेश पाटिल की खंडपीठ ने सोमवार को अंतरिम आवेदन पर अपना आदेश पारित करते हुए कहा कि कंपनी की ओर से दायर अपील पर सुनवाई होनी चाहिए और सभी सबूतों पर गौर किया जाना चाहिए। अदालत ने कहा, ‘‘ तब तक अंतरिम आदेश (पुणे स्थित रेस्तरां की की ओर से बर्गर किंग नाम का इस्तेमाल करने से रोकना) जारी रखा जाना आवश्यक है।’’