फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   boeing to give compensation of 144500 dollars to family of 737 max aircraft victim

बोइंग देगी 737 मैक्स विमानों में मारे गए यात्रियों को मिलेगा एक-एक करोड़ का मुआवजा

Tue, 24 Sep 2019 04:46 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 24 Sep 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
boeing to give compensation of 144500 dollars to family of 737 max aircraft victim
बोइंग 737 मैक्स विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

737 मैक्स विमानों को बनाने वाली कंपनी बोइंग अब मारे गए यात्रियों के प्रत्येक परिवारीजन को एक करोड़ रुपये (1,44,500 डॉलर) से अधिक का मुआवजा देगी। कंपनी ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए परिवारीजन क्लेम के लिए फॉर्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि दो विमानों के इथोपिया और इंडोनेशिया में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इनमें सवार 346 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

मार्च से लगी है रोक

विमानों के क्रैश होने के बाद इन विमानों का परिचालन पूरी दुनिया में रोक दिया गया था। वाशिंगटन के दो वकीलों केन फिनबर्ग और कैमिल एस बीरोस इस 5 करोड़ डॉलर फंड की निगरानी कर रहे हैं। परिवारीजन 31 दिसंबर तक इस मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

अमेरिका में लगी रहेगी रोक

अमेरिका के संघीय विमानन नियामक (एफएए) ने सोमवार को कहा कि उसने बोइंग-737 मैक्स विमानों की उड़ान लगी रोक हटाने के लिए अभी कोई समय तय नहीं किया है। उसका कहना है कि बाकी देशों को अपने हिसाब से फैसला लेना है कि उनके यहां ये विमान कब उड़ान भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एफएए ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी पहली प्राथमिकता सुरक्षा है और हमने इससे संबंधित काम पूरा करने की कोई समयसीमा तय नहीं की है। हर सरकार विमान को उनके यहां परिचालन की अनुमति देने का फैसला स्थानीय आधार पर करेगी। यह निर्णय सुरक्षा आकलन के बाद लिया जाएगा।’’


बयान में कहा गया है कि इस संबंध में कनाडा में अंतरराष्ट्रीय नियामकों की एक बैठक हुई जिसमें आम सहमति नहीं बन सकी। यह बैठक इस विमान के उड़ान भरने पर प्रतिबंध लगने के लगभग छह महीने बाद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed