फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Boeing in talks with US Department of Justice to resolve charges over safety lapses

Boeing: बोइंग सुरक्षा खामियों से जुड़े विवादों के समाधान के लिए सरकार से कर रही बातचीत, रिपोर्ट्स में दावा

Sat, 29 Jun 2024 11:11 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 29 Jun 2024 11:11 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े विमान निर्माता बोइंग को अमेरिका में  कॉर्पोरेट मॉनिटरिंग के तहत लाया जा सकता है। डीओजे (अमेरिकी न्याय विभाग) के अभियोजक बोइंग के खिलाफ आरोप गठित करना चाहते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी खुद को दोषी ठहराने के लिए सहमत होगी या नहीं।

विज्ञापन
Boeing in talks with US Department of Justice to resolve charges over safety lapses
बोइंग 737 मैक्स विमान (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

विमान निर्माता बोइंग कंपनी पर 737 मैक्स विमान हादसों के बाद सुरक्षा में खामी बरतने से जुड़े गंभीर आरोप लगे। खबर है कि कि इन आरोपों से उत्पन्न परिस्थिति को  हल करने के लिए विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग अमेरिकी न्याय विभाग के साथ बातचीत कर रही है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार कंपनी के खिलाफ मामलों के निपटारे की घोषणा अगले सप्ताह की जा सकती है। 

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार गोपनीय बातचीत की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े विमान निर्माता को कॉर्पोरेट मॉनिटरिंग के तहत लाया जा सकता है। डीओजे (अमेरिकी न्याय विभाग) के अभियोजक बोइंग के खिलाफ आरोप गठित करना चाहते हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी खुद को दोषी ठहराने के लिए सहमत होगी या नहीं।
विज्ञापन


2021 में ट्रंप सरकार के आखिरी दिनों में अमेरिकी सरकार और बोइंग के बीच बातचीत शुरू हुई थी। यह बातचीत दो विमान दुर्घटनाओं जिसमें 346 लोग मारे गए थे, के बाद कंपनी पर कार्रवाई से संबंधित थी। उधर, हादसे के पीड़ितों के परिवार के कुछ सदस्यों ने  सरकार से बोइंग पर आपराधिक आरोप दर्ज करने का आग्रह किया है, जिससे उन्हें कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, विवादों के समाधान के लिए सरकार से हो रही इस बातचीत का बोइंग को बहुत ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। बोइंग के खिलाफ कारखानों में गुणवत्ता की खामियों और नियामकीय उल्लंघन से जुड़े कई जांच चल रहे हैं। ऐसे में सरकार से समझौते के बावजूद कंपनी के लिए संकट खत्म हुआ यह नही माना जा सकता है। ब्लूमबर्ग के अनुसार इस मामले में बोइंग के प्रवक्ता की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed