फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bloomberg Billionaires Index: wealth of Elon Musk worth one lakh crore rupees decreased, Adani at number four

Bloomberg Billionaires Index: एलन मस्क की एक लाख कराेड़ रुपये की संपत्ति ‘हवा’, अदाणी चौथे नंबर पर पहुंचे

Fri, 30 Sep 2022 02:53 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 30 Sep 2022 02:53 PM IST
सार

Bloomberg Billionaires Index: टेस्ला, गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियों के शेयर औंधेमुंह गिर गए। अमेरिका के बाजार में आई इस आंधी में दुनिया के सबसे अमीर शख्स को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर 6.81 फीसदी लुढ़क गए। इस गिरावट के कारण मस्क को करीब 13.3 अरब डॉलर का नुकसान हो गया है। 

विज्ञापन
Bloomberg Billionaires Index: wealth of Elon Musk worth one lakh crore rupees decreased, Adani at number four
एलन मस्क - फोटो : Social media

विस्तार

अमेरिकी बाजार में आई मंदी के तूफान में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति में करीब 13.3 अरब डॉलर (1,08,587 करोड़ रुपये) की गिरावट आ गई है। अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबारी सेशन में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस दौरान टेस्ला, गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियों के शेयर औंधेमुंह गिर गए। अमेरिका के बाजार में आई इस आंधी में दुनिया के सबसे अमीर शख्स को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। 

विज्ञापन

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस में 1.54 फीसदी यानी 458 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। यह 29,225 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक में भी 2.84% की गिरावट नजर आई। यह 10737 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बाजार में आई इस गिरावट के बीच दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर 6.81 फीसदी लुढ़क गए। इस गिरावट के कारण मस्क को करीब 13.3 अरब डॉलर का नुकसान हो गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जेफ बेजोस की कंपनी अमेजन के शेयरों में भी कमजोरी आई है और इसके शेयर 2.72 फीसदी तक टूट गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार उनकी संपत्ति में करीब 3.22 अरब डॉलर की गिरावट आई है। फेसबुक या मेटप्लेटफार्म के शेयराें में 3.67 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इससे जुकरबर्ग की संपत्ति भी 1.82 अरब डॉलर घट गई है। भारत के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी की संपत्ति भी 3.51% घट गई है। उनकी संपत्ति अब 128 बिलियन डॉलर रह गई है और वे इस लिस्ट में दूसरे से चौथे स्थान पर आ गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार इस वर्ष करीब 55 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले जेफ बेजोस 138 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं इस वर्ष अब तक कुल 48 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले बर्नार्ड अर्नाल्ट 129 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed