फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Bloomberg Billionaire Index : Gautam Adanis wealth Decreased, Chinas billionaire went ahead

घटी दौलत: दुनिया के रईसों में 13 वें से 14 वें नंबर पर आए गौतम अदाणी, चीन के अरबपति ने पछाड़ा

Sat, 18 Dec 2021 06:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Dec 2021 06:34 PM IST
सार

Bloomberg Billionaire Index : ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की दौलत 76.3 अरब डॉलर है
 

विज्ञापन
Bloomberg Billionaire Index :  Gautam Adanis wealth Decreased, Chinas billionaire went ahead
गौतम अडानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी की दौलत घट गई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिकअदाणी समूह के मुखिया की दौलत में 1.53 अरब डॉलर की कमी आई है। इसका असर यह हुआ है कि वह विश्व के रईसों की सूची में 13 वीं पायदान से एक नीचे उतरकर 14 वीं पायदान पर आ गए हैं। उन्हें चीन के एक अरबपति कारोबारी ने पछाड़ा है। 

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अदाणी की दौलत 76.3 अरब डॉलर है। उनकी वैश्विक रैंकिंग में एक अंक की कमी आई है। वह अब तक दुनिया के 13 वें सबसे दौलतमंद थे, जो अब 14 वें हो गए हैं। अदाणी को चीन में बोतलबंद पानी का कारोबार करने वाले अरबपति कारोबारी झोंग शांशान ने पछाड़ दिया। शांशान के पास 77.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अब वह विश्व के 13वें सबसे अमीर अरबपति बन गए हैं। 

विज्ञापन

मुकेश अंबानी विश्व के 12 वें और एशिया के सबसे अमीर
देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी विश्व के 12वें सबसे अमीर अरबपति हैं। उनकी मौजूदा दौलत 87.1 अरब डॉलर है। वह एशिया के सबसे अमीर अरबपति बरकरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैक मा को टक्कर दे रहे अजीम प्रेमजी
उधर, चीन के अलीबाबा समूह के संस्थापक जैक मा को भारत के विप्रो समूह के प्रमुख अजीम प्रेमजी टक्कर दे रहे हैं। दोनों के बीच दौलत का अंतर बहुत कम हो गया है। जैक मा की दौलत 38.7 अरब डॉलर है। वह 32वें सबसे अमीर अरबपति हैं। वहीं, अजीम प्रेमजी 38.3 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक होकर 33वें सबसे अमीर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed